पीछे से अधिकारी सिखाते रहे, कैमरे पर भगवंत मान रोबोट की तरह बोलते रहे, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं पंजाब के सीएम?

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मीडिया से बातचीत करते दिखे। वीडियो में उनके पीछे खड़े अधिकारी उन्हें शब्द बताते जा रहे थे और "मान" उन्हें दोहराते जा रहे थे।
इस इमेज में आप नेता भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और अरविन्द केजरीवाल को देखा जा सकता है।
पीछे से अधिकारी सिखाते रहे, कैमरे पर भगवंत मान रोबोट की तरह बोलते रहे।Anil thakur chairman, CC0, via Wikimedia Commons
Published on
Updated on
3 min read
  • वायरल वीडियो में भगवंत मान के पीछे खड़े अधिकारी उन्हें शब्द बताते दिखे—और यहीं से बहस “क्लिप” से निकलकर राजनीति, परसेप्शन और उनकी शिक्षा तक पहुँच गई।

  • कॉमेडी/स्टेज की दुनिया से राजनीति में आए मान 2011–12 में AAP से जुड़े, 2014 में संगरूर से सांसद बने, 2019 में राज्य संयोजक रहे और 2022 में पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने।

  • भगवंत मान ने चेम्मा गाँव से सरकारी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने सुनाम स्थित एसयूएस सरकारी कॉलेज (Shaheed Udham Singh Government College)  में  B.Com में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और बीच में छूट गई।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मीडिया से बातचीत करते दिखे। वीडियो में उनके पीछे खड़े अधिकारी उन्हें शब्द बताते जा रहे थे और "मान" उन्हें दोहराते जा रहे थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि “उनका बोलना भी मुश्किल लग रहा था।” इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल, तंज और बहस, सब एक साथ शुरू हो गए लेकिन यहाँ बात सिर्फ “एक क्लिप” की नहीं रहती—यह राजनीति, परसेप्शन (Perception)  और शिक्षा पर उनकी सोच तक पहुँच जाती है।

भगवंत मान कौन हैं?

भगवंत मान पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं और आम आदमी पार्टी (AAP-Aam Aadmi Party) से जुड़े एक प्रमुख नेता हैं। वे राजनीति में आने से पहले लंबे समय तक कॉमेडी/स्टेज परफॉर्मेंस और एंटरटेनमेंट की दुनिया में सक्रिय रहे। 1990 के दशक में वे स्टेज शो और कॉमेडी सर्किट में लोकप्रिय हुए और बाद में फिल्मों/शो में भी दिखे। यही बैकग्राउंड उनकी पब्लिक इमेज का बड़ा हिस्सा रहा है। राजनीति में उनकी पहचान “ग्राउंड वाली भाषा” और सीधेपन वाली शैली से बनी—लेकिन यही  शैली कई बार विवादों में भी खिंच जाती है, खासकर जब कोई वीडियो कट-एडिट (Cut-Edit) होकर वायरल हो जाए।

आप के साथ जुड़ाव 

भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) से 2011–12 के दौर में जुड़े। अन्ना आंदोलन के बाद बनी “नई राजनीति” और अरविंद केजरीवाल की भ्रष्टाचार-विरोधी लाइन उन्हें पसंद आई, इसलिए उन्होंने AAP जॉइन की। इसके बाद वे पार्टी का पंजाब में प्रमुख चेहरा बने—पहले सांसद के तौर पर पहचान मजबूत हुई और फिर आगे चलकर वही सफर उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक ले गया।

2014 में संगरूर से लोकसभा सांसद के रूप में चुने गए, दो लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की और 2022  तक सेवा की। 2019 में आप के राज्य संयोजक बने। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को जीत दिलाई और पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने। 

भगवंत मान की शिक्षा 

भगवंत मान ने चेम्मा गाँव से सरकारी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने सुनाम स्थित एसयूएस सरकारी कॉलेज (Shaheed Udham Singh Government College)  में  B.Com में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और बीच में छूट गई। बी.कॉम की पढाई उन्होंने सिर्फ प्रथम वर्ष तक पूरी की है। 

News Nine के साथ हुए इंटरव्यू में भगवंत मान ने काफी बयान दिए। जहाँ उन्होंने एक इवेंट में कहा कि: “मैथ्स पढ़कर कोई चीज़ नहीं मिलती… ना ही a² + b² जैसे फॉर्मूले पढ़कर पैसा मिलता। तो ये सब क्यों करना है?”  “केवल फॉर्मूले रट लेने से जिंदगी नहीं बनती, स्किल और प्रैक्टिकल सोच ज़्यादा ज़रूरी है।” 

भगवंत मान की राजनीति का आधार “आम आदमी वाला कनेक्शन” रहा है। उनका कॉमेडी बैकग्राउंड, उनकी लोक-भाषा, और उनका सीधे बोलना—इसी ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। लेकिन आज जब वे मुख्यमंत्री हैं, तब हर शब्द का वजन अलग होता है।

(PO)

इस इमेज में आप नेता भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और अरविन्द केजरीवाल को देखा जा सकता है।
पंजाब 'AAP' के 4 विधायक, जिनपर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com