बिहार में बन रही एनडीए की सरकार, एग्जिट पोल होंगे सही: मनोज कुमार सिंह

नोएडा, बिहार चुनाव के दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। एग्‍ज‍िट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
मनोज कुमार सिंह, बिहार चुनाव 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए|
बिहार चुनाव 2025: एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, मनोज कुमार सिंह बोले—एनडीए की सरकार बनना तय।IANS
Published on
Updated on
2 min read

मैटराइज के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए और महागठबंधन के बीच चुनाव मुकाबला है। यह चुनावी लड़ाई थी कि एक सुशासन के लिए बात कर रहा था और दूसरा रोजगार की बात कर रहा था। बिहार की महिलाएं कहीं-न-कहीं एनडीए (NDA) को फायदा पहुंचा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में महिलाएं ज्यादा वोट देने घर से निकली थीं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ दिख रही थीं। बिहार में एक नई पार्टी जन सुराज आई है। शुरुआत में लगा कि वो एनडीए और महागठंबधन को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आई वैसे-वैसे इनके वोटर पीछे होते गए।

मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) ने कहा कि जन सुराज ने केवल महागठबंधन के वोट प्रतिशत को नुकसान पहुंचाया है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया और उनकी सरकार बन सकती है। इसमें कोई दो राय नहीं है, बिहार में फिर से एनडीए की सरकार आ रही है।

उन्होंने कहा कि माना गया था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एसआईआर मुद्दे को लेकर महागठबंधन को फायदा हो सकता है। लेकिन, ऐसा कुछ भी एग्जिट पोल में देखने को नहीं मिला। सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता, महिला मतदाताओं का समर्थन और पीएम मोदी के साथ ही सीएम नीतीश के चलते एनडीए अच्छे तरीके से आगे बढ़ती गई।

मनोज कुमार सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को चुनाव में दिखना चाहिए था, उस तरह से नहीं दिखाई दिए, इसलिए भी महागठबंधन को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही महागठबंधन के ही अंदर आपसी लड़ाई भी देखी गई थी।

बता दें कि ये आंकड़े चुनावी नतीजे नहीं हैं। बिहार (Bihar) में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा।

[AK]

मनोज कुमार सिंह, बिहार चुनाव 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए|
Bihar Assembly Election 2025 LIVE: मतदान संपन्न, बिहार में अब तक का सबसे ज़्यादा 66.91% मतदान

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com