बिहार चुनाव शांतिपूर्ण संपन्‍न हुआ, प्रदेश की जनता का आभार: विजय कुमार चौधरी

पटना, बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच राज्य के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया के सफल और शांतिपूर्ण संचालन के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है।
विजय कुमार चौधरी बिहार चुनाव 2025 में शांतिपूर्ण मतदान पर नज़र आ रही है|
बिहार चुनाव 2025 में शांतिपूर्ण मतदान संपन्‍न होने के बाद मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जनता का आभार जताया।IANS
Published on
Updated on
2 min read

मंत्री चौधरी से बातचीत करते हुए कहा कि यह बिहार की जनता के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का क्षण है। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान भी शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। इसके लिए हम सरकार की ओर से बिहार के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने भी मंदिर जाकर ईश्वर के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले हनुमान मंदिर पहुंचे और वहां शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेका और अंत में पीर शाह की मजार पर जाकर प्रदेश में अमन-चैन और जनता के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने कहा कि जनता में यह जिज्ञासा रही कि मुख्यमंत्री चुनाव परिणाम से पहले देवालयों का रुख क्यों कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार का यह दौरा राज्य में शांति और सफल चुनाव प्रक्रिया के प्रति उनका आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव के शुरुआती चरण में महागठबंधन द्वारा लगाए गए वोट (Vote) चोरी के आरोपों से माहौल में विवाद की स्थिति बनने लगी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखा। नई मतदाता सूची का प्रकाशन और दोनों चरणों का सफल आयोजन आयोग की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

[AK]

विजय कुमार चौधरी बिहार चुनाव 2025 में शांतिपूर्ण मतदान पर नज़र आ रही है|
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: शुरुआती एग्जिट पोल में एनडीए की जीत का अनुमान - यहां देखें हर एग्जिट पोल का ब्यौरा

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com