तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए महिलाओं ने मन बना लिया : रोहिणी आचार्य

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि प्रदेश में महिलाओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।
इस तस्वीर में एक महिला नजर आ रही है।
बिहार चुनाव में रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि महिलाओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।IANS
Published on
Updated on
2 min read

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा कि जनता तेजस्वी यादव के विकास और रोजगार के वादों पर भरोसा कर रही है।

रोहिणी आचार्य ने दावा किया कि तेजस्वी यादव की रैलियों और जनसभाओं में भी भारी भीड़ उमड़ रही है, मीडिया इसे नहीं दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि आइए हकीकत देखें, मेरे साथ चलिए। मैं आपको दिखाती हूं कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की जनसभाओं में कितनी भीड़ पहुंच रही है। तेजस्वी यादव की चुनावी सभाओं में आने वाली भीड़ सिर्फ भीड़ नहीं है, यह प्रदेश में महागठबंधन की अगली सरकार बनाने के लिए एक हुंकार है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता एकजुट हो चुकी है। हर मां-बहन चाहती है कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनें, ताकि उनके घरों में खुशहाली आए, रोजगार बढ़े और महंगाई से राहत मिले।

रोहिणी ने कहा कि तेजस्वी यादव जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। इसका बड़ा उदाहरण है जब उन्होंने कहा था कि 10 लाख नौकरियां देंगे तो उन्होंने पूरा किया। राजद जब सरकार में शामिल हुई तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री बनते ही 5 लाख नौकरियां दीं। तेजस्वी जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं।

महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं से वादा किया है कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो वे हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देंगे। तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया है कि 14 नवंबर को महागठबंधन की जीत होगी और 18 नवंबर को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर भी तेजस्वी ने भरोसा दिलाया है कि 18 नवंबर को शपथ लेने के बाद दो महीने के भीतर सभी अपराधियों को जेल भेजने का काम किया जाएगा, भले ही वे किसी भी जाति-धर्म से आते हों।

[AK]

इस तस्वीर में एक महिला नजर आ रही है।
बिहार: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किया वादा, मकर संक्रांति को महिलाओं के खाते में भेजे जाएंगे 30,000 रुपए

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com