पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पहुंचे लालू यादव और तेजस्वी, डाला वोट

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव में गुरुवार को पहले चरण के मतदान के तहत 121 विधानसभा सीटों पर मतदान का कार्य चल रहा है। इस बीच, राजद के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav), राबड़ी देवी (Rabri Devi) और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पहुंचे और मतदान किया।
पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू यादव और तेजस्वी यादव मतदान करते हुए।
पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू यादव और तेजस्वी यादव मतदान करते हुए।IANS
Published on
Updated on
2 min read

लालू यादव के साथ उनकी पुत्री मीसा भारती (Misa Bharti) और रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) भी पहुंचीं। तेजस्वी के साथ उनकी पत्नी भी वोट देने मतदान केंद्र पहुंचीं और वोट डाला। मतदान करने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोगों से घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की।

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं। बिहार के लोगों से अपील है कि मतदान केंद्र जाएं। बिहार के भविष्य को देखकर वोट करें। हमारी यही उम्मीद है बिहार की जीत होगी। हम लोग जीतेंगे।

इधर, राबड़ी देवी ने भी बिहार के लोगों से मतदान करने की अपील की। लोग घरों से बाहर निकलें और वोट करें। उन्होंने दावा किया कि इस बार बदलाव होगा। जनता इस बार बदलाव करेगी।

इधर, रोहिणी आचार्य ने कहा कि यह चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है। मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

सांसद मीसा भारती ने कहा कि लोग सोच-समझकर अपने बच्चों के भविष्य और उनके रोजगार के लिए वोट करें।

उल्लेखनीय है कि बिहार (Bihar) में गुरुवार की सुबह सात बजे से विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान का कार्य शुरू हो गया। मतदान को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में एनडीए (NDA) और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है।

[AK]

पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर लालू यादव और तेजस्वी यादव मतदान करते हुए।
बिहार: पहले चरण का मतदान गुरुवार को, सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित कई नेताओं के भविष्य का होगा फैसला

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com