Akshay Tritiya 2023: जानिए अक्षय तृतीया का महत्व और समृद्धि के लिए खरीदे इन 4 चीजों को

आइए जानते हैं इस फलदायक तृतीया के अवसर पर खरीदी जाने वाली 4 चीजों के बारे में
Akshay Tritiya 2023: जानिए अक्षय तृतीया का महत्व और  समृद्धि के लिए खरीदे इन 4 चीजों को(Wikimedia Commons)

Akshay Tritiya 2023: जानिए अक्षय तृतीया का महत्व और समृद्धि के लिए खरीदे इन 4 चीजों को(Wikimedia Commons)

Published on
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी: हर साल वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को अक्षय तृतीया(Akshay Tritiya 2023) का त्योहार मनाया जाता है। आखातीज तीज के नाम से जाने जानेवाले इस त्योहार के पूरे दिन शुभ मुहूर्त रहता है। आइए जानते हैं इस फलदायक तृतीया के अवसर पर खरीदी जाने वाली 4 चीजों के बारे में

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा होती है। इस दिन के बारे भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि इस दिन रचनात्मक या सांसारिक काम करने का पूर्ण फल मिलता है। इस दिन किसी भी नए काम को शुरू करना या विवाह करना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन खाली हाथ घर नहीं जाना चाहिए। सोने की खरीदारी करना बहुत शुभ होता है।

<div class="paragraphs"><p>Akshay Tritiya 2023: जानिए अक्षय तृतीया का महत्व और  समृद्धि के लिए खरीदे इन 4 चीजों को(Wikimedia Commons)</p></div>
International Day Of Happiness: जानिए खुश रहने के फायदे, और इस दिन की खासियत

यदि सोना मुमकिन ना हो तो थोड़ा सा जौ भी घर ले जा सकते हैं। जौ संपन्नता का प्रतीक होता है इसे घर लाकर गमले में लगाकर इसकी सेवा करने से घर में भी संपन्नता आती है। अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की प्रिय कौड़ी घर में लाए इसे कपड़े में बंधकर तिरोजी में रखने से बरकत होती है। गर्मियों में पड़ने वाले इस पर्व पर घर में मटका लाना या इसका दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन पक्षियों के पानी के लिए मिट्टी का बर्तन भी ला सकते हैं।

यदि सोना खरीदना मुश्किल है तो इसकी जगह चांदी भी खरीदी जा सकती है। चांदी का सिक्का खरीदने से घर में संपन्नता आती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

VS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com