10 साल का करियर, यादगार पल....स्टार क्रिकेटर की हालत नाजुक, अस्पताल में लड़ रहा ज़िंदगी की जंग

क्रिकेट जगत से एक बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक 38 वर्षीय क्रिकेटर है जो इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
क्रिकेटर्स की तस्वीर
क्रिकेटर शपूर जादरान की हालत नाजुक X
Published on
Updated on
3 min read

Summary

  • अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शपूर जादरान की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

  • व्हाइट ब्लड सेल्स कम होने से हालत गंभीर, भारत में इलाज की कोशिश

  • संघर्षों के बीच देश के लिए इतिहास रचने वाले खिलाड़ी के लिए दुआ की अपील

क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जो हर फैंस के दिल के करीब रहता है। यही कारण है कि आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, आपको क्रिकेट प्रेमी मिल ही जाएंगे। भले ही इस खेल की शुरुआत अंग्रेजों ने की हो लेकिन आज ये विश्व के कोने-कोने में पहुँच गया है। आलम तो ये है कि अमेरिका जहाँ क्रिकेट का नामोनिशान नहीं था, वहां भी आज ये खेल धीरे-धीरे पैर जमां रहा है।

यही कारण है कि आज के समय में किसी फैंस के फेवरेट खिलाड़ी को कुछ हो जाए, तो लोग उसके लिए दुआ करने लगते हैं। इसी बीच एक जानकारी भी सामने आई है। खबर यह है कि 38 वर्षीय क्रिकेटर इस समय अस्पताल में भर्ती है और वो ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है। आइये जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी?

ज़िंदगी की जंग लड़ रहा ये क्रिकेटर

क्रिकेट जगत से एक बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक 38 वर्षीय क्रिकेटर है जो इस समय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस क्रिकेटर ने युद्ध और कठिनाइयों के बीच देश के लिए खेला और इतिहास रचा लेकिन आज इसे फैंस के दुआओं की जरूरत है।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान है, जिनकी सेहत काफी चिंताजनक बनी हुई है। साल 2009 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और ये वो दौर था, जब अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका और तालिबान के बीच अक्सर ही युद्ध होते रहते थे। शपूर जादरान इन परिस्थितियों के बीच क्रिकेट खेले और देश को पहचान भी दिलाई।

क्यों अस्पताल में भर्ती हैं शपूर जादरान?

दरअसल, बताया जा रहा है कि शपूर जादरान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 12 जनवरी 2026 को उनके भाई ने सोशल मीडिया के जरिये यह जानकारी दी कि शपूर की हालत बहुत ही ज्यादा चिंताजनक है और इस समय वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्रिकेटर के वाइट ब्लड सेल्स काफी कम हो गए हैं और यही कारण है कि स्थति गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनकी बीमारी क्या है और इलाज कहाँ चल रहा है, यह बात सार्वजानिक नहीं की गई है।

वहीं, अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता सैयद नसीम सादात ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कोशिश की जा रही है कि उन्हें इलाज के लिए भारत भेजा जाए। इसके लिए वीजा का इंतजाम किया जा रहा है। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने भी अपील की है कि शपूर जादरान के लिए दुआ की जाए।

संघर्ष भरा रहा जीवन

शपूर जादरान की कहानी इतनी आसान नहीं है। 8 जुलाई 1987 को उनका जन्म अफ़ग़ानिस्तान के लोगार में हुआ था। उस समय वहां युद्ध की स्थति थी, ऐसे में उनका परिवार पाकिस्तान में शरणार्थी बनकर रेफ्यूजी कैंप में रहता था। वही से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की लेकिन ये इतना आसान नहीं था क्योंकि परिवार, खासकर उनके पिता यह नहीं चाहते थे कि वो एक क्रिकेटर बने। सुविधाओं की कमी और परिवार के विरोध के बाद भी वो चोरी-छिपे क्रिकेट खेलते थे।

अंत में उनकी मेहनत रंग लाई और 2009 में शपूर ने अफ़ग़ानिस्तान के लिए डेब्यू किया। नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 4 विकेट लेकर महफ़िल लूटी थी। वहीं, वर्ल्ड कप 2015 में इस खिलाड़ी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ चौका जड़कर अफ़ग़ान टीम को इस टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई थी। बता दें कि शपूर जादरान ने अफ़ग़ानिस्तान के लिए 44 वनडे में 43 जबकि 36 टी20 मैचों में 37 विकेट लिए हैं। पिछले साल जनवरी 2025 में ही उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

क्रिकेटर्स की तस्वीर
बर्फ़ के बीच लहू सा गरम जोश, कुछ ऐसी है लद्दाख की ‘Girls Ice Hockey Team’ की कहानी!

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com