दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल को दी चेतावनी

दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया, उन्होंने भ्रामक और समयपूर्व प्रचार के ख़िलाफ़ भी चेतावनी दी है
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेनाIANS

दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर पूजा करने की मंजूरी दे दी है। एलजी कार्यालय के एक सूत्र ने कहा- उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार को निर्देश कि पूजा के लिए साफ़-सफ़ाई और पानी सुनिश्चित किया जाए। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है। सूत्र ने कहा, एलजी ने यमुना पर चुनिंदा घाटों पर छठ पूजा को मंजूरी दे दी है और सीएम केजरीवाल से भक्तों के लिए साफ़ घाट और पानी सुनिश्चित करने के लिए कहा है, उन्होंने भ्रामक और समयपूर्व प्रचार के ख़िलाफ़ भी चेतावनी दी है। एलजी सचिवालय के अधिकारी ने कहा कि छठ पूजा के बारे में सीएम के ट्वीट ने कहा कि छठ त्योहार सभी यमुना घाटों पर मनाया जाएगा, जो भ्रामक है और जनता के बीच भ्रम पैदा कर सकता है क्योंकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) ने केवल निर्दिष्ट स्थलों पर पूजा की अनुमति दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालWikimedia

सूत्र ने कहा- उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा 21 अक्टूबर को छठ पूजा के संबंध में किए ट्वीट को लेकर आपत्ति दर्ज की है। छठ पूजा के आयोजन को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देशों में उपराज्यपाल ने कहा कि छठ पूजा से संबंधित मामला मेरी राय और सोच विचार के लिए संज्ञान में लाने से पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये पब्लिसिटी की। यह मसला काफ़ी गंभीर है और गवर्नेंस के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है। इस तरीके की पब्लिसिटी निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। उपराज्यपाल ने कहा है कि बड़े स्तर पर जनहित से जुड़े मामलों में मुख्यमंत्री को भविष्य में ऐसा न करने का सुझाव दिया जाता है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना
'Sherdil: The Pilibhit Saga' ने मुझे पर्यावरण के प्रति और अधिक जागरूक किया: Pankaj Tripathi

राजस्व विभाग (Revenue Department), पर्यावरण विभाग और संबंधित अधिकारियों के अधिकारियों को पर्यावरण (environment) की रक्षा के लिए उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आईएएनएस/RS

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com