

अडोल्फ हिटलर (Adolf Hitler)—यह वही नाम है जिसे सुनकर एक समय पूरी दुनिया काँप उठती थी। और आज, कई वर्षों बाद, उससे जुड़ी एक रहस्यमयी कहानी फिर सामने आई है। तो आइए जानते हैं कि आखिर जिस व्यक्ति का नाम लेते ही दुनिया में खौफ़ का माहौल छा जाता था, आज उसी के बारे में खुलकर इतनी चर्चा क्यों हो रही है?
अडोल्फ हिटलर इतिहास के सबसे खतरनाक नेताओं में से एक माना जाता है। हिटलर के जीवन के कई पहलू आज भी रहस्य बने हुए हैं, खासकर उसकी सेहत से जुड़ी बातें।
हाल ही में उसकी शारीरिक कमजोरियों को लेकर कई कहानियाँ फिर सुर्खियों में हैं। बहुत समय पहले हिटलर की शारीरिक कमियों का मज़ाक उड़ाया जाता था; ब्रिटिश सैनिक तो एक व्यंग्य गीत भी गाते थे — “Hitler Has Only Got One Ball.” क्या सच में हिटलर के कम टेस्टोस्टेरोन वाले होने की अफवाहें सच हैं?
हाल ही में किए गए एक नए शोध में ऐसी जानकारी सामने आई है जो हिटलर (Hitlar) की शारीरिक अक्षमताओं के बारे में पुराने संदेहों को फिर सामने लाती है। इसमें यह दावा किया गया है कि हिटलर को “माइक्रो पेनिस” (Micropenis) की समस्या रही होगी। एक ताज़ा डीएनए-आधारित विश्लेषण के अनुसार, हिटलर को Kallmann Syndrome नाम की एक दुर्लभ बीमारी हुयी होगी।
यह विश्लेषण एक नई डॉक्यूमेंट्री “Hitler’s DNA: Blueprint of a Dictator” की शूटिंग के दौरान किया गया था। जांच के लिए जिस डीएनए नमूने का उपयोग किया गया था, वह उस खून से सनी सोफे से लिया गया बताया जाता है, जिस पर हिटलर ने 30 अप्रैल 1945 को खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। यह बंकर बर्लिन शहर में स्थित था। इस डॉक्यूमेंट्री (Documentary) में दावा किया गया है कि हिटलर को कई शारीरिक कमियाँ थीं, जिनमें माइक्रो पेनिस और नीचे न उतरने वाले वृषण (Undescended Testicles) शामिल हैं। कैलमैन विकार एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है, जो यौवन (Puberty) की प्रक्रिया को काफी देर तक टाल देती है। यह बीमारी 10,000 में से 1 पुरुष और 50,000 में से 1 महिला में पाई जाती है।
हिटलर के स्वास्थ्य से जुड़े कोई पक्के चिकित्सीय रिकॉर्ड मौजूद तो नहीं हैं, लेकिन 1923 से ही अलग-अलग रिपोर्टों में उसकी शारीरिक विकृतियों का उल्लेख मिलता रहा है।
डीएनए विश्लेषण (DNA Analysis) से सामने आई चौंकाने वाली जानकारियों में हिटलर के 1924 में लैंड्सबर्ग जेल (Landsberg Prison) में कैद रहने के दौरान बने उसके चिकित्सा रिकॉर्ड से समानताएँ पाई गईं है। जेल के डॉक्टर ने दावा किया था कि हिटलर का दायां वृषण कभी नीचे नहीं उतरा था — यानी उसे दाईं तरफ का क्रिप्टॉर्किडिज़्म (Cryptorchidism)था।
हिटलर के निजी चिकित्सक थेओडोर मोरेल ने कथित तौर पर 1944 के बाद उसे टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) के इंजेक्शन दिए थे। कई रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि हिटलर को अलग-अलग कारणों से अनेक दवाएँ दी जाती थीं, जिनमें टेस्टोस्टेरोन, ग्लूकोज़ और इंजेक्ट की जाने वाली एम्फ़ेटामिन शामिल थीं।
डीएनए विश्लेषण (DNA Analysis) का उद्देश्य उन रहस्यों को उजागर करना था जिन्हें हिटलर ने छुपाकर रखा था। इस नमूने की तुलना या तो हिटलर से खुद की जानी थी या उसके किसी नज़दीकी रिश्तेदार से। लेकिन हिटलर के कोई करीबी रिश्तेदार या ज्ञात संतान नहीं थी। इन सब बातों से हमारे मन में एक सवाल पैदा करती है कि क्या उसकी शारीरिक कमी ही इस बात का कारण थी कि उसके बच्चे नहीं हुए?
विश्लेषण को आगे बढ़ाने के लिए हिटलर के परिवार की वंशावली (Lineage) से एक दूर के पुरुष रिश्तेदार का पता लगाया गया। लगभग दस साल पहले, पत्रकार जीन-पॉल मुल्डर्स और वंशावली विशेषज्ञ मार्क वेरमीरेन द्वारा की गई एक अन्य अध्ययन में भी हिटलर के दूर के रिश्तेदारों को खोजने में सफलता मिली थी। उसके परिवार के पुरुष सदस्य यूरोप में रह रहे थे, और उनकी सहमति से शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए उनका डीएनए प्राप्त किया था।
यह सिद्धांत कि हिटलर (Hitlar) को कैलमैन सिंड्रोम हो सकता था, यह बात एक और कहानी से भी मजबूत होता है। ऑगस्ट कुबिज़ेक, हिटलर का मित्र—उसके युवावस्था का शायद एकमात्र दोस्त था। उसने उसके बारे में कुछ अजीब बात देखी थी। 1908 में जब वे दोनों वियना में साथ रहते थे, तो कुबिज़ेक ने पाया कि हिटलर को महिलाओं में बिल्कुल भी रुचि नहीं थी।
कहा जाता है कि हिटलर (Hitlar) एक बहुत सख्त और संयमी जीवन जीता था, लगभग एक भिक्षु की तरह; वह अत्यंत अनुशासित था और हर तरह के सुखों से दूरी बनाए रखता था। उसकी महिलाओं में रुचि की कमी साफ दिखाई देती थी। कुबिज़ेक (Kubizek) के अनुसार, कई महिलाएँ हिटलर में दिलचस्पी दिखाती थीं, लेकिन वह किसी में दिलचस्पी नहीं लेता था। उसके पुराने दोस्त के मुताबिक, हिटलर हस्तमैथुन तक भी नहीं करता था।
वियना और लिंज़ में हिटलर (Hitlar) का शुरुआती जीवन काफी हद तक एक रहस्य माना जाता है। कई इतिहासकारों ने कुबिज़ेक की लिखी आत्मकथा पर भरोसा किया है। 1904 से 1908 के बीच हिटलर के जीवन की झलकियाँ "The Young Hitler I Knew" (1955) में दर्ज हैं। इस आत्मकथा में हिटलर के किशोरावस्था के वे सपने भी लिखे हैं, जो वह एक यहूदी लड़की के बारे में देखता था।
किताब में बताया गया है कि हिटलर को स्टेफ़ानी (Stefanie) पर गहरा क्रश (Crush) था। वह उसके अपहरण के बारे में कल्पनाएँ करता रहता था और एक ऐसी जिंदगी की भी कल्पना करता था जिसमें वह अपनी अंतिम सांस अपनी यहूदी प्रेमिका के साथ लेता है।
सोलह वर्ष की उम्र में हिटलर (Hitlar) ने अपनी माँ से कहा था, “मैं उससे प्यार करता हूँ।” जीवनीकार इयान केर्शॉ ने इसे सिर्फ एक “किशोरावस्था का क्रश” (Teenage Crush) बताया है। लेकिन हिटलर खुद नहीं जानता था कि आखिर उसके जीवन का अंत किस दिशा में जा रहा था।