पुतिन ने कहा कि उनका देश वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के प्रभावी समाधान की तलाश में अंतरराष्ट्रीय सहयोग करने को तैयार हैं[Wikimedia Commons]  
ब्लॉग

रूस जलवायु परिवर्तन को लेकर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा : पुतिन

NewsGram Desk

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश वैश्विक जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के प्रभावी समाधान की तलाश में अंतरराष्ट्रीय सहयोग करने को तैयार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई के लिए पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एकजुट होकर प्रयास करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा,"हम मानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सार्वभौमिक समझौते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को नियंत्रित करने और कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के साथ एक ठोस कानून बनाने की जरूरत है।"

पुतिन के अनुसार, रूस इस क्षेत्र में अपने अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन, क्योटो प्रोटोकॉल और पेरिस समझौता शामिल हैं।

पुतिन ने जलवायु परिवर्तन की समस्याओं को हल करने पर जोर दिया. [Pixabay]

वह वातावरण में सभी प्रकार के हानिकारक पदार्थों के उत्सर्जन की गणना और निगरानी के लिए व्यापक और प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग स्थापित करने के लिए इसे महत्वपूर्ण मानते हैं।

पुतिन ने सुझाव दिया कि सभी इच्छुक देश वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रयासों में शामिल हों, महत्वपूर्ण जलवायु परियोजनाओं में एक साथ निवेश करें और कम कार्बन प्रौद्योगिकियों के विकास में संलग्न हों।

रूसी नेता ने जोर देकर कहा कि वैश्विक विकास न केवल 'हरा' होना चाहिए, बल्कि टिकाऊ और समावेशी भी होना चाहिए।

पुतिन ने कहा, "इसे जरूरी क्षेत्रों में प्रगति के साथ जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि देश में गरीबी और विकास के अंतराल के खिलाफ लड़ाई जारी है।"(आईएएनएस-PK)

जब न थे डॉक्टर या हॉस्पिटल, तब कैसे हुई थी प्लास्टिक सर्जरी?

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!