नारी के शक्तिशाली अस्तित्व को दर्शाती है यह बॉलीवुड फिल्में!
Bollywood film on women power : माता दुर्गा नारी के 9 स्वरूपों को दर्शाती है। नारी हर क्षेत्र एवं परिस्थिति में अपने आप को शक्ति, युक्ति बल और साहस के साथ प्रदर्शित करती है इसलिए नारी प्रत्येक कार्य में सशक्त और सक्षम है एवं उसका रूप प्रभावशाली है। बॉलीवुड भी नारी शक्ति को नमन करता है इसलिए बॉलीवुड की नारी शक्ति पर आधारित कई ऐसे किरदार है जो दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। नवरात्रि स्पेशल में आज हम नारी शक्ति पर आधारित बॉलीवुड फिल्म की चर्चा करेंगे जो कि इस प्रकार है-:
मैरी कॉम ( Mary Kom 2014)
बॉलीवुड फिल्म मैरी कॉम ( Mary Kom 2014) वास्तविक भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम की जीवनी पर आधारित है। यह कहानी नारी के उस अस्तित्व को दर्शाती है, जहां पर एक मां शादी के बाद अपने बच्चों का पालन पोषण करती है लेकिन बॉक्सिंग के अपने जूनून को लेकर वह पीछे नहीं हटती है तथा प्रत्येक स्थिति को साथ लेकर चलते मेहनत और संघर्ष के बल पर भारत को अपनी बॉक्सिंग कौशल से पदक दिलाती है। भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम की शानदार कहानी को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग स्किल से बड़े पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया है। यह बॉलीवुड फिल्म हिट साबित हुई थी और दर्शकों को इसकी कहानी बहुत पसंद आई थी।
कहानी ( Kahani 2012)
बॉलीवुड फिल्म कहानी ( Kahani 2012) नारी के एक ऐसे स्वरूप को दर्शाती है जो कठिन परिस्थितियों में साहस और आत्मविश्वास के बल पर परिणाम हासिल करती है। बॉलीवुड फिल्म कहानी एक ऐसी पत्नी की स्थिति को दर्शाती है जिसके पति की हत्या कर दी गई है और वह गर्भवती है। परिस्थितियों से डटकर सामना करती महिला अपने पति के हथियारों को ढूंढ कर बदले के रूप में उन्हें सजा देती है। यह कहानी नारी के एक शक्तिशाली अस्तित्व को दर्शाती है और फिल्म कहानी के मुख्य किरदार विद्या बागची को एक्ट्रेस विद्या बालन ने निभाया है।
राजी ( Razi 2018)
नवरात्रि स्पेशल ( navratri special) में अगर नारी शक्ति के उस स्वरूप की बात की जाए, जहां पर एक नारी अपने देश के लिए लड़ने को तैयार हो तो ऐसे में बॉलीवुड फिल्म राजी (Razi 2018) का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। फिल्म की कहानी में दिखाया जाता है कि एक भारतीय महिला अपने देश की सुरक्षा और जिम्मेदारियों के लिहाज से पाकिस्तानी ऑफिसर से शादी करती है तथा पाकिस्तान में बतौर खुफिया एजेंट बनकर अपने देश के खिलाफ चल रहे षड्यंत्र और मंसूबे को भारतीय एजेंसी तक पहुंचाती है। कहानी में देखा जाता है कि वह भारत के खिलाफ विरोधियों की हत्या भी करती है जिससे नारी के प्रभावशाली अस्तित्व को देखने को मिलता है। राजी फिल्म के मुख्य किरदार में एक्ट्रेस आलिया भट्ट को देखा जा सकता है और उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों को मनोरंजन किया है।
मर्दानी ( Mardani 2014)
नारी चाहे तो अपने अधिकार और अपने अस्तित्व की सुरक्षा पर हाथ डालने वाले विरोधी का गला काट सकती है और यह मां दुर्गा के कालरात्रि रूप को दर्शाता है। ऐसे ही शक्ति और युक्ति की कहानी बॉलीवुड फिल्म मर्दानी ( Mardani 2014) की है। बॉलीवुड फिल्म मर्दानी में एक महिला इंस्पेक्टर बाल तस्करी के मामले में एक लापता किशोरी को ढूंढने के लिए निकलती है तथा किशोरी को शोषण करने वाले विरोधियों का नाश कर उन्हें सबक सिखाती है। यह कहानी दर्शाती है कि महिला चाहे कार्यस्थल पर हो या घर पर वह गुनाह करने वाले विरोधी को बख़्शती नहीं है। मर्दानी फिल्म की इस दमदार कहानी की मुख्य महिला इंस्पेक्टर के किरदार को एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने बखूबी निभाया है और दर्शकों द्वारा एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को रोल के लिए खूब सराहा गया था।
Also Read: बॉलीवुड की 10 ऐसी फिल्में जो राजनीति के काले चिट्ठे को दिखाती हैं!
दंगल ( Dangal 2016)
नारी अपनी शक्ति, युक्ति और मेहनत के बल पर खेल में भी अव्वल आ सकती है और नारी की इस विशेषता को बॉलीवुड फिल्म दंगल ( Dangal 2016) में बखूबी देखा जा सकता है। बॉलीवुड फिल्म दंगल दो भारतीय पहलवान और बहनें गीता फोगाट और बबीता फोगाट के कुश्ती खेल और जीवन पर आधारित है। कहानी में देखा जा सकता है कि दोनों बहने अपने पहलवान पिता से मिले कुश्ती की शिक्षा के आधार पर भारत को पदक दिलाती हैं। दंगल फिल्म के मुख्य किरदार गीता और बबीता फोगाट को ऐक्ट्रेस सानिया मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने निभाया है तथा पिता पहलवान के रूप में एक्टर आमिर खान ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। कुश्ती जैसा मुश्किल खेल को अपनी मेहनत और अटल निर्णय के बल पर सीखने की कला नारी में भी हो सकती है।
निष्कर्ष
नवरात्रि स्पेशल ( navratri special 2025) में हमने आज आपको बॉलीवुड की नारी शक्ति पर आधारित मुख्य पांच फिल्म (bollywood film on women power) मैरी कॉम, कहानी, दंगल, राजी और मर्दानी जैसी फिल्म के बारे में बताया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स पर मौजूद है तथा इसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।
[RH/PSA]