सेहत संबंधित टिप्स से स्वस्थ रहने के लिए आपके आहार में फलों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। (unsplash.com)
सेहत संबंधित टिप्स से स्वस्थ रहने के लिए आपके आहार में फलों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। (unsplash.com) 
स्वास्थ्य

"इन फलों के बाद पानी पीने से बचें, सेहत के लिए हो सकता है नुकसान"

न्यूज़ग्राम डेस्क, Hrutik Tidke

सेहत संबंधित टिप्स से स्वस्थ रहने के लिए आपके आहार में फलों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण है। इनमें प्राकृतिक विटामिन, मिनरल्स, एमिनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। ये फल आपको विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ फलों के बाद पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है?

हम सभी जानते हैं कि फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये उन सभी पोषण तत्वों से भरपूर होते हैं जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। नियमित रूप से फल खाने से आप विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से बच सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधित समस्या हो सकती है? इसके साथ ही आपको सर्दी-खांसी की भी परेशानी हो सकती है। चलिए जानते हैं, उन फलों के बारे में जिन्हें खाने के बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए।

Apple(unsplash.com)

सेब - सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण फल माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन जब आप सेब खाते हैं और तुरंत बाद में पानी पीते हैं, तो इससे पाचन प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इसमें मौजूद फाइबर आपकी पाचन तंतु की ओर नहीं पहुंचता और आपका पाचन सही तरीके से काम नहीं करता। इसके कारण आपको गैस या अपच की समस्या हो सकती है।

black plum (Unsplash.com)

जामुन - डायबिटीज के रोगियों के लिए जामुन बेहद लाभकारी होता है। इसके बीज में भी ऐसे गुण होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन आप जब जामुन खाते हैं और तुरंत बाद में पानी पीते हैं, तो इससे खांसी और जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए जामुन खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।

watermelon (Unsplash.com)

तरबूज - गर्मियों में तरबूज खाना बहुत पसंद किया जाता है। इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है। इस फल में फ्रूक्टोज भी होता है, जिसे प्राकृतिक शुगर कहा जाता है। अगर आप तरबूज खाते हैं और तुरंत बाद में पानी पीते हैं, तो इससे आपके पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Banana (Unsplash.com)

केला - शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे केला खाना पसंद नहीं हो। इसमें हेल्दी फैट्स और कैल्शियम आदि होते हैं, लेकिन केले खाने के बाद तुरंत पानी पीने से ब्लड शुगर प्रभावित हो सकता है। यह आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए केले खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए।

Cantaloupe (Unsplash.com)

खरबूजा - खरबूजा भी बेहद स्वादिष्ट और जूसी फल होता है। इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है। इसलिए खरबूजा खाने के बाद पानी पीने से बचना चाहिए। अगर आप खरबूजा खाते हैं और उसके तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो आपको पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

20 मई को है हिंदू नववर्ष का पहला सोम प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत पहली बार 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

कैसे बनी देश की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी? इस कंपनी के मालिक है विंड मैन ऑफ इंडिया

चांदनी चौक के पुन:र्निर्माण के लिए समर्पित: BLP उम्मीदवार योगेंद्र सिंह

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस कैसे करता है काम? सभी देश करते हैं इनके निर्णय का पालन