2 भारतीय मूल्य के दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को 'नेशनल ऑर्डर' से सम्मानित किया गया(IANS)

 

'नेशनल ऑर्डर'

संस्कृति

2 भारतीय मूल्य के दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को 'नेशनल ऑर्डर''नेशनल ऑर्डर' से सम्मानित किया गया

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: भारतीय मूल के दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों को लोकतंत्र की उन्नति में योगदान देने और देश में लोगों के जीवन में सुधार पर महत्वपूर्ण योगादान देने के लिए 2023 के 'नेशनल ऑर्डर' (National Order) सम्मान से सम्मानित किया गया है। दिवंगत रंगभेद विरोधी इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम और वैज्ञानिक अबूबेकर इब्राहिम डांगोर को शुक्रवार को प्रिटोरिया में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह सम्मान दक्षिण अफ्रीका अपने नागरिकों और प्रतिष्ठित विदेशी नागरिकों को प्रदान करता है।

इब्राहिम को मरणोपरांत द ऑर्डर ऑफ लुथुली प्राप्त हुआ, जिन्होंने लोकतंत्र, राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र के निर्माण और मानवाधिकारों, न्याय और शांति के साथ-साथ संघर्ष के समाधान में योगदान दिया है।



राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, सभी दक्षिण अफ्ऱीकी लोगों की मुक्ति के लिए इब्राहिम की आजीवन प्रतिबद्धता के लिए यह सम्मान दिया गया है। वह अपने दृढ़ विश्वास से दमनकारी रंगभेदी सरकार के लिए एक दुर्जेय विरोधी बन गए थे।

अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के एक सदस्य के रूप में इब्राहिम ने रंगभेदी सरकार के खिलाफ काम करने के लिए नेल्सन मंडेला और अहमद कथराडा के साथ रॉबेन द्वीप जेल में 15 साल से अधिक समय बिताया था।


उनकी आत्मकथा, बियॉन्ड फियर - रिफ्लेक्शंस ऑफ ए फ्रीडम फाइटर, उनकी पत्नी शैनन द्वारा जारी की गई है।

डेंगोर को भौतिक विज्ञान में अपने महत्वपूर्ण शोध के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में उनके सराहनीय और विशिष्ट योगदान के लिए द ऑर्डर ऑफ मापुंगब्वे इन ब्रॉन्ज से सम्मानित किया गया।

यूके में रहने वाले डांगोर स्थायी रूप से दक्षिण अफ्रीका नहीं लौट सके, क्योंकि श्वेत अल्पसंख्यक रंगभेद सरकार ने बरमूडा से उनकी अश्वेत पत्नी को दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

रामफोसा ने कहा, जो लोग यह सम्मान प्राप्त कर रहे हैं, वे समानता, मानवाधिकारों,स्वतंत्रता की उन्नति और सबसे महत्वपूर्ण मानवीय गरिमा के प्रतीक हैं।

--आईएएनएस/VS

"दिल्ली सरकार के झूठ का कोई अंत नहीं है": बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर कसा तंज

“दिल्ली में शासन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है”: डॉ. रायज़ादा ने केजरीवाल सरकार पर सीवेज की सफाई के भुगतान न करने पर किया हमला

“हमारा सच्चा भगवान है भारत का संविधान” : बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा

संसद में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा हो पुनः स्थापित: भारतीय लिबरल पार्टी

बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के खिलाफ आवाज उठाते चिकित्सा समुदाय के पूरा समर्थन दिया