Rituals : कहीं बाहर जाने से पहले घर की महिलाएं दही शक्कर जरूर खिलाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से जिस काम के लिए निकल रहे हैं वो जरूर सफल होता है। (Wikimedia Commons) 
अन्य

विशेष काम के लिए बाहर जाने से पहले क्यों खाते हैं दही शक्कर? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

यह परंपरा पहले से चली आ रही है, कहीं बाहर जाने से पहले घर की महिलाएं दही शक्कर जरूर खिलाती हैं। इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से हम जिस काम के लिए निकल रहे हैं वो जरूर सफल होता है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Rituals : सनातन धर्म में कई ऐसी परंपरा हैं जिन्हें लोग सदियों से मानते चले आ रहे हैं, लेकिन कई लोगों को उसके पीछे का कारण नहीं पता होता है। इसी प्रकार सनातन धर्म में एक परंपरा है कि कोई भी शुभ कार्य करने या कहीं जाने से पहले दही-शक्कर खाकर ही निकलते हैं। यह परंपरा पहले से चली आ रही है, कहीं बाहर जाने से पहले घर की महिलाएं दही शक्कर जरूर खिलाती हैं। इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से हम जिस काम के लिए निकल रहे हैं वो जरूर सफल होता है। लेकिन आपको बता दें कि दही शक्कर खाने के वैज्ञानिक आधार भी हैं, तो आइए पूरे विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

बढ़ जाता है आत्मविश्वास

दही को सनातन धर्म में पंचामृत माना जाता है और हर शुभ कार्य में इसका विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्रमा के साथ दही का संबंध होता है। दही सफेद होने की वजह से चंद्रमा का काफी प्रिय है और जब इसे ग्रहण कर घर से बाहर निकलते हैं तो आपके अंदर का आत्मविश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

दही खाने से नाभिक ठंडा रहता है और पेट को तृप्त रखता है। (Wikimedia Commons)

मिथिलांचल की खास परंपरा है ये

यात्रा के समय दही खाकर निकलना मिथिलांचल की खास परंपरा में शुमार है। सनातन धर्म में भी दही खाकर यात्रा करना शुभ बताया गया है। दही खाने से नाभिक ठंडा रहता है और पेट को तृप्त रखता है। इसी कारण बड़ो से लेकर छोटे बच्चों को भी स्कूल या एग्जाम देने जाने से पहले घर से माता दही शक्कर जरूर खिलाती है।

क्या है वैज्ञानिक कारण

चिकित्सा के क्षेत्र में भी दही का महत्व काफी है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है इसके साथ ही दही पाचन क्रिया को मजबूत करता है। यदि पोषक तत्व की बात करें तो इसमें कैल्शियम के साथ विटामिन B2 और विटामिन B12 पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम और मैग्नीशियम भी दही में पाया जाता है। दही अपच और एसिडिटी जैसी समस्या को भी दूर करता है, तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी दही शक्कर बेहद फायदेमंद है।

हथुआ राज : विद्रोह, वैभव और थावे वाली मां की आस्था से जुड़ा बिहार का गौरवशाली इतिहास

गोनू झा : मिथिला के लोकनायक, जिनकी कहानियाँ आज भी दिलों में बसती हैं

दामाद संस्कृति: क्यों भारतीय घरों में दामाद को अब भी भगवान जैसा माना जाता है

काजल राघवानी का धमाकेदार गाना 'पायल घुंघुरवाला' रिलीज, डांस मूव्स ने मचाया तहलका

बिहार के बाद अब पूरे देश में एसआईआर कराने की तैयारी, चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को बुलाई बैठक