World Water Day (Wikimedia)

 

पानी से जुड़े ऐसे अजीब तथ्य

विशेष दिन

World Water Day: जानिए पानी से जुड़े ऐसे अजीब तथ्य जिनसे आप अब तक अंजान होंगे

प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) के रूप में मनाया जाता हैं।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

न्यूजग्राम हिंदी: जल मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। जल के बिना मानव जीवन की कल्पना करना भी नामुमकिन है। लेकिन पृथ्वी का जल दिन प्रतिदिन कम जा रहा है और हमें जल संरक्षण के साथ इसे स्वच्छ रखने की भी जरूरत हैं। प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day) के रूप में मनाया जाता हैं। आज के इस लेख में हम आपको जल से जुड़े बेहद रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य बताने जा रहे हैं।

• प्रत्येक वर्ष लगभग 35 लाख लोगों की मृत्यु गंदे पानी की वजह से होती हैं।

• यदि आप एक सेब (Apple) उगाना चाहते है तो आपको 18 गैलन पानी की आवश्यकता होगी।

• बीयर के एक पिंट को बनाने के लिए 20 गैलन पानी की आवश्कता होती है।

• मनुष्य की हड्डियां 31% पानी से बनी हैं।

• पृथ्वी पर जितना भी जल मौजूद हैं उसका 90% हिस्सा अंटार्कटिका में मौजूद हैं।

• हाथी को 5 किलोमीटर दूर से जल का पता चल जाता हैं।

• शुद्ध जल हमेशा हल्के नीले रंग का होगा।

• धरती की सभी नदियों का जल मिलाकर भी बादलों के जल से कम हैं।

चेन्नई की कूम नदी देश की सबसे प्रदूषित नदी(Wikimedia Commons)

• यदि आप बर्फ जल्दी जमाना चाहते है तो पानी को उबाल लें।

• यदि मनुष्य के शरीर में पानी की कमी 10% तक पहुंच जाती है तो मनुष्य की मृत्यु हो जाएगी।

• जिराफ बिना पानी पिए भी एक लंबे समय तक जीवित रह सकता हैं।

• समुन्द्र का जल बहुत अधिक खारा होने के कारण पीने लायक नही होता।

* यदि आप टॉयलेट फ्लश एक बार इस्तेमाल करते हैं तो इसका मतलब आपने 6 लीटर पानी इस्तेमाल कर लिया।

PT

हंसी का बादशाह चला गया चुपचाप: अब सिनेमा ने खो दिया अपना मुस्कुराता असरानी !

6 लाख में 250 स्कॉर्पियो देने का वादा, फर्जी कंपनी बनाकर 55 करोड़ की ठगी!

25 अक्टूबर: जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास घटनाएं

बॉलीवुड में प्रयोग की कमी: अरशद वारसी

विश्व पोलियो दिवस 2025 : बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक वैश्विक मिशन