राष्ट्रपति ने किया मध्यप्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित IANS
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने किया मध्यप्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों नीरज सक्सेना और ओमप्रकाश पाटीदार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया।

न्यूज़ग्राम डेस्क

मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। आधिकारिक तौर दी गई जानकारी में बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों नीरज सक्सेना और ओमप्रकाश पाटीदार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया। इस वर्ष देश के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

रायसेन जिले के शासकीय प्राथमिक शाला सालेगढ़ में पदस्थ शिक्षक नीरज सक्सेना को जनजाति इलाके में शिक्षा के स्वरूप को बदलने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके जुनून की बदौलत भील जनजाति क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि हुई है। बुनियादी आवश्यकताओं में सुधार कर उन्होंने एक आदर्श स्कूल स्थापित किया है।

शाजापुर जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पदस्थ विज्ञान के लेक्च ओमप्रकाश पाटीदार ने शाजापुर के लिए लोक जैवविविधता पंजी तैयार करवाई है। उन्होंने विज्ञान को तकनीक से जोड़ कर ICT का प्रयोग करते हुए विज्ञान जैसे कठिन विषय को विद्यार्थियों के लिए बेहद सरल बना दिया है।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के दोनों शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जीतने पर बधाई देते हुए अपने ट्वीट संदेश में कहा है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा रायसेन जिले के शिक्षक नीरज सक्सेना और शाजापुर जिले के ओमप्रकाश पाटीदार को शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

(आईएएनएस/AV)

4 दिसंबर का इतिहास: मारिया मांतिला का मिस वर्ल्ड बनने से लेकर भारतीय नौसेना दिवस तक जानें क्या है ख़ास!

बिहार में स्कूल जा रही शिक्षिका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हर फोन में अब अनिवार्य होगा 'संचार साथी': चोरी, फ्रॉड और फर्जी IMEI पर सरकार का बड़ा प्रहार

रानी रामपाल जन्मदिवस विशेष: भारतीय महिला हॉकी को सुनहरा दौर दिखाने वाली खिलाड़ी

अभिनेता कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' का ट्रेलर रिलीज