रबी सीजन में किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
रबी सीजन में किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध IANS
राष्ट्रीय

रबी सीजन के दौरान किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

न्यूज़ग्राम डेस्क

केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि रबी सीजन (Rabi season) के दौरान किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सरकार सभी राज्यों को जरूरत के हिसाब से उर्वरक भेज रही है और यह संबंधित राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वे उचित वितरण के माध्यम से राज्यों के भीतर उपलब्धता सुनिश्चित करें।

रबी 2022-23 के दौरान पूरे भारत (India) में यूरिया की अनुमानित आवश्यकता 180.18 एलएमटी है। 16 नवंबर तक यथानुपात आवश्यकता 57.40 एलएमटी है, जिसके खिलाफ उर्वरक विभाग (डीओएफ) ने 92.54 एलएमटी की उपलब्धता सुनिश्चित की है। इस दौरान यूरिया (urea) की बिक्री 38.43 लाख मीट्रिक टन रही है। इसके अलावा, राज्यों के पास 54.11 एलएमटी का क्लोजिंग स्टॉक पड़ा हुआ है। इसके अलावा यूरिया संयंत्रों में 1.05 एलएमटी और बंदरगाहों पर 5.03 एलएमटी का स्टॉक उपलब्ध है ताकि यूरिया की मांग को पूरा किया जा सके।

इसी तरह, रबी 2022-23 के दौरान डीएपी उर्वरक के लिए अनुमानित अखिल भारतीय आवश्यकता 55.38 एलएमटी है। 16 नवंबर तक यथानुपात आवश्यकता 26.98 एलएमटी है, जिसके विरुद्ध डीओएफ ने 36.90 एलएमटी की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

इसी तरह, रबी 2022-23 के दौरान एमओपी के लिए अनुमानित अखिल भारतीय आवश्यकता 14.35 एलएमटी है। 16.11.2022 तक यथानुपात आवश्यकता 5.28 एलएमटी है, जिसके लिए डीओएफ ने 8.04 एलएमटी की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

एनपीकेएस के मामले में, रबी 2022-23 के दौरान इस उर्वरक के लिए अनुमानित अखिल भारतीय आवश्यकता 56.97 एलएमटी है। 16.11.2022 तक यथानुपात आवश्यकता 20.12 एलएमटी है, जिसके लिए डीओएफ ने 40.76 एलएमटी की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

आईएएनएस/RS

लाला चुन्ना मल ने ही फतेहपुर सीकरी को अग्रेजों से बचाया, सबसे अमीर लोगों में थे शामिल

भारत के इस पासपोर्ट द्वारा बिना वीजा के जा सकते हैं विदेश, सबसे ज्यादा ताकतवर है ये पासपोर्ट

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग नहीं मानते थे किसी भगवान को, एक किताब में लिखा इसका वजह

अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर भारत के इन मंदिरों में जरूर करें दर्शन

विशेष काम के लिए बाहर जाने से पहले क्यों खाते हैं दही शक्कर? जानिए इसका वैज्ञानिक कारण