साउथ अफ्रीका टी20 लीग IANS
खेल

साउथ अफ्रीका टी20 लीग : एडेन मार्करम बने डरबन सुपर जायंट्स के कप्तान

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के चौथे सीजन के लिए डरबन सुपर जायंट्स ने एडन मार्करम को कप्तान बनाया है। शनिवार को टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर मार्करम को कप्तान बनाए जाने की सूचना दी।

IANS

एडन मार्करम साउथ अफ्रीका (South Africa) टी20 (T20) लीग के सफलतम कप्तान हैं। वह पिछले तीन सीजन से सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में ईस्टर्न केप 2023 और 2024 में चैंपियन रही थी, जबकि 2025 में उपविजेता रही थी। मार्करम दक्षिण अफ्रीका की भी कप्तानी करते रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका 2024 टी20 विश्व कप का फाइनल मार्करम की कप्तानी में ही खेली थी।

मार्करम ने अगले सीजन से पहले सनराइजर्स ईस्टर्न केप से नाता तोड़ लिया था। नीलामी में उन्हें डरबन सुपर जायंट्स ने खरीदा। वह नीलामी में दूसरे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे।

डरबन सुपर जायंट्स आईपीएल की लखनऊ (Lucknow) सुपर जायंट्स की टीम है। आईपीएल में मार्करम 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा बने थे और सलामी बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग में डरबन अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। 2024 में डरबन फाइनल में पहुंची थी, जिसमें सनराइजर्स ईस्टर्न केप के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था।

मार्कराम के अलावा डीएसजी ने नीलामी में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी, युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम को खरीदा। एथन बॉश, एंडिले सिमेलाने और मार्केस एकरमैन जैसे घरेलू खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

एक सफल कप्तान होने के साथ ही मार्करम लीग के सफल बल्लेबाज भी हैं। तीन सीजन में खेले 36 मैचों की 34 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 967 रन बनाए हैं।

डरबन सुपर जायंट्स के मुख्य कोच लांस क्लूजनर हैं। टीम मार्करम और क्लूजनर के निर्देशन में अगले सीजन अपना पहला खिताब जीतने की उम्मीद में उतरेगी।

(BA)

दिव्या खोसला कुमार का अभिनय करियर: शादी, पारिवारिक उम्मीदें और अन्य पड़ाव

जब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट कैसे: पवन खेड़ा

हिंदी साहित्य के दस दिग्गज: वो नाम जिनकी कलम ने रचा इतिहास!

पेइचिंग में 50वां फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार सम्मेलन संपन्न

ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति ने चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात की