दिल्ली: नाबालिग लड़के पर आवारा कुत्तों ने किया हमला(IANS)

 
दिल्ली

दिल्ली: नाबालिग लड़के पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

रंगपुरी इलाके में 8 से 10 आवारा कुत्तों ने 14 साल के एक लड़के पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के पास शौच के लिए गया था।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: रंगपुरी इलाके में 8 से 10 आवारा कुत्तों ने 14 साल के एक लड़के पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के पास शौच के लिए गया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को पूरे शरीर में चोटें आई हैं और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की है।



इससे पहले शहर में मार्च के महीने में दो भाइयों आनंद और आदित्य पर आवारा कुत्तों ने उनके घर के पास वन क्षेत्र में हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

पुलिस ने कहा, उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे जो किसी जानवर के काटने से लगे थे। बाद में पता चला कि वन क्षेत्र में कई आवारा कुत्ते हैं जो अक्सर बकरियों और सूअरों पर हमला करते हैं।

--आईएएनएस/VS

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपी है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह

जहां धरती के नीचे है खजाना, वहां ऊपर क्यों है गरीबी का राज? झारखंड की अनकही कहानी