Karnataka: मुस्लिम महिला के साथ घुमने पर हिन्दू लड़के की पिटाई(IANS)

 

Karnataka

कर्नाटक

Karnataka: मुस्लिम महिला के साथ घुमने पर हिन्दू लड़के की पिटाई

कर्नाटक(Karnataka) के चिक्कबल्लापुर में गुरुवार को एक हिंदू युवक को मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने तब पीटा, जब उसे एक मुस्लिम महिला के साथ ढाबे में नाश्ता करते हुए देखा गया

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: कर्नाटक(Karnataka) के चिक्कबल्लापुर में गुरुवार को एक हिंदू युवक को मुस्लिम पुरुषों के एक समूह ने तब पीटा, जब उसे एक मुस्लिम महिला के साथ ढाबे में नाश्ता करते हुए देखा गया था। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि युवक और महिला ने चिक्कबल्लापुर में 'गोपिका चाट' में नाश्ता किया। महिला बुर्का और हिजाब पहने हुए थी।



आरोपियों को पता चला कि उसके साथ का व्यक्ति हिंदू है। इसके बाद उन्होंने हिंदू युवक को बुलाकर उस पर हमला कर दिया। मुस्लिम महिला उसके बचाव में आई, और हमलावरों से कहा कि वह उसे 'बहुत अच्छी तरह से' जानती है, और उन लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाया।

हालांकि, मुस्लिम पुरुषों ने उससे कहा कि "एक हिंदू युवक के साथ होटल जाना उसके लिए गलत था, और उसे अपनी गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।"

पुलिस को घटना का वीडियो मिल गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

--आईएएनएस/VS

छठ से पहले छाया नया गाना 'ओरी तर', अंकुश राजा ने बताई त्योहार की अहमियत

बैली फैट से हैं परेशान? टमाटर खाकर पाएं चमत्कारी फायदा

धोखाधड़ी के केस में शिल्पा शेट्टी को नहीं मिली लॉस एंजेलिस जाने की अनुमति, रद्द किया प्लान

विश्व खाद्य दिवस: 81 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित और पोषणयुक्त भोजन सुनिश्चित करेगी सरकार

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के मादक पदार्थ और विदेशी मुद्रा बरामद