मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का आदेश IANS
महाराष्‍ट्र

मराठा आरक्षण : मनोज जरांगे को आजाद मैदान खाली करने का आदेश

मुंबई, 2 सितंबर को मुंबई पुलिस ने मराठा नेता मनोज जरांगे (Manoj Jarange) पाटिल को नियमों का उल्लंघन करने के लिए नोटिस जारी किया है।

IANS

आजाद मैदान पुलिस ने जरांगे पाटिल की कोर कमेटी को एक नोटिस जारी कर उन्हें जल्द से जल्द आजाद मैदान खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में जरांगे पाटिल की ओर से की गई टिप्पणियों का भी उल्लेख है, जिन पर पुलिस ने संज्ञान लिया है।

बता दें कि मराठा नेता मनोज जरांगे मुंबई (Mumbai) के आजाद मैदान में शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Indefinite Hunger Strike)कर रहे हैं। उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक जुटे हुए हैं। वे मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार के साथ बातचीत अभी तक विफल रही है। साथ ही, पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को इजाजत देने से भी इनकार कर दिया।

इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। जुहू इलाके में बस यात्रियों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया। मुंबई के जुहू बस स्टेशन पर रविवार को प्रदर्शनकारियों और बेस्ट बस यात्रियों के बीच मारपीट हुई थी।

यह घटना सांताक्रूज डिपो (मातेश्वरी) से चलने वाली बेस्ट बस में शाम करीब 7.15 बजे हुई। बताया जाता है कि बस बिना किसी स्टाफ के स्टेशन पर खड़ी थी, तभी प्रदर्शनकारियों और यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस झगड़े में बस के शीशे तोड़ दिए गए।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी पर संज्ञान लेते हुए मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। मनोज जारंगे पाटिल के विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से यह पहला मामला दर्ज हुआ है।

[SS]

गुजरात एटीएस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

शशि कपूर की पुण्यतिथि पर जैकी श्रॉफ ने किया दिवंगत अभिनेता को सलाम

पुतिन के स्वागत में ओडिशा के कलाकार ने बनाई खूबसूरत सैंड एनिमेटेड तस्वीर

संसद का शीतकालीन सत्र 2025: लाइव अपडेट्स, चौथा दिन – लोकसभा में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक 2025’ पेश किया गया, जबकि राज्यसभा में ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक 2025’ की समीक्षा की गई।

फिल्म इंडस्ट्री में जावेद जाफरी का आने का नहीं था प्लान, बताया कैसे हुई एंट्री