बॉलीवुड सितारे जो बने नेता: पर्दे से संसद तक का सफ़र

सिनेमा के सुपरस्टार जब राजनीति के मंच पर उतरे, जानिए कौन-सा अभिनेता कब, किस पार्टी से जुड़ा, कौन-सी सीट से चुनाव लड़ा और उनकी राजनीति में अब तक की यात्रा कैसी रही।
हेमा मालिनी, जया बच्चन, किरण खेर
बॉलीवुड सितारे जो बने नेताWikimedia Commons
Published on
Updated on
3 min read
Summary

सार (Summary)

  • किन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेताओं ने राजनीति में कदम रखा।

  • उन्होंने किस साल, किस पार्टी और किस क्षेत्र से चुनाव लड़ा।

  • उनके अभिनय करियर से लेकर राजनीतिक योगदान तक की कहानी।

हेमा मालिनी (Hema Malini)

हेमा मालिनी बॉलीवुड (Bollywood) की “ड्रीम गर्ल” (Dream Girl) कही जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में शोले (Sholey), सीता और गीता, बागबान जैसी सैकड़ों सुपरहिट फ़िल्में दीं। अभिनय और नृत्य दोनों में निपुण हेमा मालिनी ने 2004 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा: BJP) में शामिल हुई।

उन्होंने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और 2014 में जीत हासिल की। इसके बाद वे 2019 और 2024 में भी लगातार इस सीट से चुनी गईं। राजनीति में आने के बाद वे संसद में महिलाओं और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर बोलती रही हैं।

जया बच्चन (Jaya Bachchan)

जया बच्चन हिंदी सिनेमा की बेहद सम्मानित अभिनेत्री हैं। गुड्डी, अभिमान, मिली जैसी फ़िल्मों में उन्होंने सादगी और संवेदनशीलता से सबका दिल जीता। साल 2004 में उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जॉइन की और राज्यसभा की सदस्य बनीं। इसके बाद वे 2006, 2012 और 2018 में दोबारा चुनी गईं।

राजनीति में जया बच्चन ने महिलाओं की सुरक्षा (Women Safety), मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और समाज में समानता जैसे मुद्दों पर आवाज़ उठाई। अभिनय में जैसे वे भावनाओं की सच्चाई दिखाती थीं, वैसे ही संसद में भी ईमानदारी और साफगोई के लिए जानी जाती हैं।

किरण खेर (Kirron Kher)

किरण खेर अपने सशक्त अभिनय और सादगी के लिए मशहूर हैं। देवदास (Devdas), दोस्ती, ओम शांति ओम (Om Shanti Om) जैसी फ़िल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए। उन्होंने साल 2009 में भाजपा (BJP) में प्रवेश किया और चंडीगढ़ (Chandigarh) से चुनाव लड़ा। 2014 और 2019 दोनों चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की।

संसद में वे महिलाओं के अधिकारों और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहीं। साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ को “फ़िल्म सिटी” (Film City) बनाने की पहल भी की।

सनी देओल, शत्रुघ्न सिन्हा
सनी देओल, जिनका असली नाम अजय सिंह देओल है, बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्शन हीरो माने जाते हैंWikimedia Commons

सनी देओल (Sunny Deol)

सनी देओल (Sunny Deol), जिनका असली नाम अजय सिंह देओल (Ajey Singh Deol) है, बॉलीवुड (Bollywood) के सबसे दमदार एक्शन हीरो माने जाते हैं। ग़दर, एक प्रेम कथा, दामिनी, बॉर्डर (Border) जैसी फ़िल्मों की है। उन्होंने अप्रैल 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन की और पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। सनी देओल ने पहली बार में ही 82 हज़ार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

हालांकि उन्हें संसद में कम उपस्थिति और क्षेत्र में कम दिखाई देने को लेकर आलोचना भी मिली, लेकिन वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) और सौतेली माँ हेमा मालिनी भी राजनीति में हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)

शत्रुघ्न सिन्हा, जिन्हें लोग प्यार से “शॉटगन” कहते हैं, ने कालिचरण, दोस्ताना (Dostana), काला पत्थर (Kala Pathar) जैसी हिट फ़िल्मों से पहचान बनाई। उन्होंने 1980 के दशक में भाजपा (BJP) से राजनीति में प्रवेश किया। वे 1996 और 2002 में राज्यसभा सदस्य रहे और बाद में पटना साहिब (बिहार) से 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव जीते।

वाजपेयी सरकार में वे स्वास्थ्य (Health) और पारिवारिक कल्याण मंत्री तथा बाद में शिपिंग मंत्री भी बने। बाद में उन्होंने 2019 में कांग्रेस (Congress) में शामिल होकर चुनाव लड़ा और 2022 में टीएमसी (TMC) से पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल से जीत हासिल की।

(Rh/BA)

हेमा मालिनी, जया बच्चन, किरण खेर
कौन है बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिससे सलमान खान डरते थे !

Related Stories

No stories found.
logo
hindi.newsgram.com