ब्लॉग

सुशांत की बहन प्रियंका पर लगाया गया नशे में छेड़छाड़ का आरोप

NewsGram Desk

रिया चक्रवर्ती की कानूनी टीम ने अभिनेत्री द्वारा सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका पर लगाए गए आरोप पर विस्तार से बात की है। टीम में शामिल एक वकील का कहना है कि प्रियंका ने नशे में धुत होकर रिया के साथ छेड़खानी की थी, जिससे बाद भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ गई थी। रिया के वकील सतीश मणेशिंदे ने अपने एक हालिया बयान में पूरी घटना का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा, "अपने रिश्ते के शुरुआती कुछ महीने के दौरान जब रिया सुशांत के घर गई थीं, उस वक्त अभिनेता की बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ उन्हीं के साथ रहते थे।

अप्रैल, 2019 के आसपास एक रात रिया और प्रियंका दोनों एक पार्टी में गई हुई थीं। प्रियंका ने काफी ज्यादा शराब पी ली थी, जिसके चलते वह पार्टी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं संग भी अजीब हरकतें करने लगी थीं। रिया प्रियंका को जैसे-तैसे सुशांत के घर ले आईं। घर लौटने के बाद सुशांत और उनकी बहन ने शराब पीना जारी रखा, जबकि रिया सो गईं, क्योंकि अगले दिन उन्हें शूटिंग पर जाना था।"

रिया चक्रवर्ती व सुशांत सिंह राजपूत(Image: Rhea Chakraborty, Instagram)

उन्होंने आगे कहा, "रिया सुशांत के कमरे में सो रही थीं। जब अचानक उनकी आंख खुली तो उन्होंने प्रियंका को अपने साथ बिस्तर में पाया जो जबरदस्ती उन्हें छूने की कोशिश कर रही थीं। रिया इस बात से बेहद हैरान हो गईं और उन्होंने प्रियंका को कमरे से तुरंत निकल जाने को कहा। इसके बाद रिया खुद ही घर से निकल गईं। रिया ने इस बारे में सुशांत को बताया और इस बात को लेकर सुशांत और उनकी बहन के बीच बहस भी हुई। इस वाकये के चलते सुशांत और रिया के परिवार के बीच संबंध शुरू से ही तनावपूर्ण रहे थे।

सुशांत के निधन के बाद भी जब अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले बीस लोगों की सूची बनाई गई थी, तो रिया का नाम उसमें शामिल नहीं किया गया था और इसी के साथ उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होने से भी बाहर रखा गया था।"(IANS)

भारत का सबसे महंगा आम, पूरे देश में केवल 3 ही पेड़ हैं मौजूद

भारत की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने पुरुषों से भी किया मुकाबला

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने पति के मौत के बाद अकेले ही संभाला सब

एक वोट देने में कितना रुपया होता है खर्च? कुल चुनावी खर्च जान कर हो जाएंगे हैरान

मई के पहले रविवार के दिन मनाया जाता है वर्ल्ड लाफ्टर डे, जानिए क्यों जरूरी है हंसना