बदलते मौसम के साथ अपने डाइट का रखें ख्याल Wikimedia
स्वास्थ्य

जानिए सर्दियों के मौसम में कैसे रखें अपने सेहत का ख्याल

मौसम बदलने के शुरुआत में अक्सर लोग ज़्यादा बीमार पड़ते हैं।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Ritu Singh

भारत (India) में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम बदलने के शुरुआत में अक्सर लोग ज़्यादा बीमार पड़ते हैं। अगर आप बदलते मौसम के साथ अपना खान-पान न सही करे तो आपके बीमार पड़ने की संभावना भी  है। अस्पताल में अभी से ही ऐसे मरीज़ों की संख्या में इज़ाफ़ा होने लगा है जो पेट से जुडी बीमारी से परेशान है।  

होता कुछ ऐसा है कि सर्दियों में नमी की वजह से फंगस और बैक्टीरिया तेज़ी से बढ़ते है। इनका हमला हमारे पेट पर होता है जिससे अपच की परेशानियां होने लगती है। इसके बाद इम्युनिटी (immunity) गिरने से बीमारियां जल्दी ठीक होने का नाम नहीं लेती और धीरे-धीरे पुरे शरीर पर कब्ज़ा कर लेती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे ऐसी डाइट जिसे फॉलो करने से आप इस तरह की बीमारियों से खुद को बचा सकते है। 


सुबह के वक़्त शरीर को एनर्जी लेवल मेन्टेन करने की ख़ास ज़रूरत होती है। इसके लिए आप रोज़ सुबह खाली पेट तरबूज का सेवन करें। इससे न केवल आपका शरीर में एनर्जी लेवल सही रहेगा बल्कि यह आपके आंतो की सफ़ाई भी करता है और शरीर में मेटाबॉलिज़्म को बढ़ता है। इसके साथ आपको यह भी बता दे की यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी मददगार है। 

तरबूज़ के साथ ही आप अपनी डाइट (diet) में पपीते को भी शामिल कर सकते है। सुबह खली पेट पपीता खाने खाने से आपकी बॉडी पूरी तरह डिटॉक्स जो जाएगी। इसमें फाइबर भी काफ़ी मात्रा में पाया जाता है जिससे पेट की दिक्कते जैसे कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्या दूर रहती है। 

अगर आप सुबह लो फ़ील करते है तो नारियल पानी या जीरे का पानी पिए। नारियल पानी पेट की गर्मी को काम करता है और जीरे का पानी मेटाबॉलिज़्म रेट बढ़ता है। इसके साथ आप शहद (honey) का भी उपयोग कर सकते है। सुबह शहद को पानी में मिलाकर पीने से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होगी।       


(RS)

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !

जिसे घरों में काम करना पड़ा, आज उसकी कला को दुनिया सलाम करती है – कहानी दुलारी देवी की

सफलता की दौड़ या साइलेंट स्ट्रगल? कोरिया में डिप्रेशन की असली वजह