रोचक तथ्य: आज भी बढ़ रहा है माउंट एवरेस्ट माउंट एवरेस्ट (Wikimedia Commons)
सैर-सपाटा

रोचक तथ्य: आज भी बढ़ रहा है माउंट एवरेस्ट

माउंट एवरेस्ट औसतन हर साल लगभग 4 मिलीमीटर (0.16 ") बड़ा हो जाता है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

हमने बचपन में सामान्य ज्ञान की पुस्तिका में पढ़ा था, दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का नाम। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं दुनिया की सबसे चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के बारे में। ये वही पर्वत है जिसपर 'सर' एंडमंड हिलेरी और नेपाल के पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने 29 मई 1953 में कदम रखकर विजय प्राप्त की थी। आज हम उसी ऊंची चोटी के बारे में एक दिलचस्प बात को जानेंगे, जिसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल कई शोधों और विश्लेषणों में यह बात सामने आई है कि माउंट एवरेस्ट अभी भी बढ़ रहा है (Mount Everest is still growing)।

यह देखा गया है कि इसके ऊर्ध्वाधर विस्तार (vertical expansion) में एक पुश-पुल निरंतर गतिशील है और जब कटाव (erosion) विपरीत होता है, तभी प्लेट टेक्टोनिक्स इसे उसी समय आकाश में आगे बढ़ाता है। इस तरह से पहाड़ औसतन हर साल लगभग 4 मिलीमीटर (0.16 ") बड़ा हो जाता है। इसका मतलब हुआ कि यह पर्वत अपने कई हिमालयी समकक्षों की तुलना में थोड़ी धीमी गति से बढ़ रहा है, और इनमें से कुछ तो प्रति वर्ष लगभग 10 मिलीमीटर (0.4 ") बढ़ रहे हैं।

1953 से अब तक लगभग 4,000 लोगों ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। पर जो वास्तविक संख्या स्रोत के आधार पर ये संख्या थोड़ी बहुत ही ऊपर-नीचे हो सकती है। यहाँ पर चढ़ाई में लगभग $45,000 प्रति व्यक्ति औसत लागत आता है। इसके अलावा यात्रा, गाइड, भोजन और उपकरणों पर 160,000 डॉलर तक का भी खर्च आता है। अब एक चिंता और बढ़ रही है, जबसे पर्वत पर अभियान बढ़ते जा रहे हैं। यहाँ लोगों की भीड़ अपने पीछे कचरा छोड़ कर जाते हैं। लोग सुझाव दे रहे हैं कि अब यहाँ पर्वतारोहण बंद कर दिया जाना चाहिए।

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!

मोहम्मद शमी को कोर्ट से बड़ा झटका : पत्नी-बेटी को हर महीने देने होंगे 4 लाख रुपये !