एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली दूसरी पाकिस्तानी महिला: नैला कियानी

(IANS)

 

समीना बेग (Samina Baig)

ज़रा हट के

एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली दूसरी पाकिस्तानी महिला: नैला कियानी

समीना बेग (Samina Baig) 2013 में एवरेस्ट फतह करने वाली पाकिस्तान की पहली महिला पर्वतारोही थीं।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूजग्राम हिंदी: बैंकर, मुक्केबाज और दो बच्चों की मां नैला कियानी (Naila Kiani) ने रविवार को माउंट एवरेस्ट (Mouth Everest) फतह कर लिया। इसी के साथ वह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर अपने मुल्क का झंडा फहराने वाली दूसरी पाकिस्तानी (Pakistani) महिला बन गई हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, वह पसांग तेम्बा शेरपा के साथ रविवार को सुबह 8.02 बजे 8,849 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचीं। वह एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली गैर-नेपाली पर्वतारोही भी बन गई हैं। समीना बेग (Samina Baig) 2013 में एवरेस्ट फतह करने वाली पाकिस्तान की पहली महिला पर्वतारोही थीं।

नैला कियानी एकमात्र पाकिस्तानी महिला हैं, जिन्होंने दो साल के भीतर पांच ऐसे पहाड़ों पर चढ़ाई की, जिसमें ऊंचाई आठ मीटर से ज्यादा है, इसमें अब माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। इससे पहले उन्होंने नेपाल (Nepal) में अन्नपूर्णा के2, गाशरब्रम एक और दो पर चढ़ाई की थी।

वह अब 8,516 मीटर ऊंचे ल्होत्से को फतह करने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं, जो उनकी नेपाल की यात्रा में चौथा सबसे ऊंचा पर्वत है।

कियानी दक्षिण एशिया (South Asia)

नैला उन दो पाकिस्तानी पर्वतारोहियों में शामिल थी, जिन्हें पिछले महीने अन्नपूर्णा पर्वत पर जाते समय बचा लिया गया था। उनके साथ दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही शेहरोज काशिफ भी नेपाल में 8,091 मीटर ऊंची चोटी की चढ़ाई पर थे।

पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के एक दिन बाद दो पर्वतारोहियों को बचाया गया, क्योंकि खराब मौसम के कारण उनका डिसेंट बाधित हो गया था। जियो न्यूज के अनुसार, अन्नपूर्णा की चढ़ाई के साथ कियानी दक्षिण एशिया (South Asia) की पहली महिला बनीं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

--आईएएनएस/PT

जब न थे डॉक्टर या हॉस्पिटल, तब कैसे हुई थी प्लास्टिक सर्जरी?

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!