<div class="paragraphs"><p> Swapna Shastra: सपने में अक्सर दिखने वाली इन चीजों का महत्व (Wikimedia Commons)</p></div>

Swapna Shastra: सपने में अक्सर दिखने वाली इन चीजों का महत्व (Wikimedia Commons)

 

व्यक्ति रोजाना सपने (Dream) में कुछ ना कुछ दिखता ही है

ज़रा हट के

Swapna Shastra: क्या हैं सपने में अक्सर दिखने वाली इन चीजों का महत्व

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

न्यूजग्राम हिंदी: व्यक्ति रोजाना सपने (Dream) में कुछ ना कुछ दिखता ही है। लेकिन कई बार हमें सपने में ऐसी चीजें दिखाई दे जाती हैं। जिन्हें देखकर हम डर जाते हैं या हमारे मन में यह प्रश्न उठता है कि आखिर इस चीज को सपने में दिखने का अर्थ क्या है? आज के इस लेख में हम आपको नौ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सपने में देखने का मतलब/ Swapna Shastra होता है कि शिव जी की आप पर असीम कृपा है।

• शिव मंदिर (Shiv Temple): यदि आपको सपने में कभी भी शिव मंदिर दिखाई दे तो इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में बहुत जल्दी आपको बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

• आम का पेड़ (Mango tree): यदि आपको सपने में ऐसा आम का पेड़ दिखाई देता है जिस पर आम लगे हैं तो इसका मतलब यह है कि आपको जल्द ही तरक्की की प्राप्ति होने वाली हैं।

• पहाड़ (Mountain): यदि आप सपने में स्वयं को पहाड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह इस शुभ बात की ओर संकेत कर रहा है कि भगवान शिव की असीम कृपा पर बरसने वाली है।

• गाय का दूध (Cow milk): यदि आपको सपने में गाय का दूध दिखाई देता है तो यह प्रसन्न होने का समय है क्योंकि सपने में गाय के दूध का दिखना सुख और समृद्धि का प्रतीक है।

• गुलाब का फूल (Rose Flower): व्यक्ति के स्वपन में गुलाब के फूल का दिखना भी बेहद शुभ माना जाता हैं।

• शिवलिंग (Shivling): सपने में शिवलिंग के दिखने का अर्थ होता है कि व्यक्ति को शीघ्र ही बड़ी धन लाभ होने वाली है।

भगवान शिव

• त्रिशूल (Trishool): यदि आपको सपने में त्रिशूल दिखाई देता है तो यह आपके कष्टों के अंत का समय है क्योंकि त्रिशूल दिखने का अर्थ कष्टों और दुखों का अंत होना है।

• नृत्य करते शिव (Dancing Shiva): यदि आपको स्वपन में नृत्य करते शिव की दिखाई देते है तो आपकी सभी समास्याओं के समाधान का समय आ गया हैं।

• स्वयं भगवान शिव (Lord Shiva): इन सबके अलावा यदि आपको स्वपन में भगवान शिव स्वयं नजर आते है तो इसका मतलब ये है कि भगवान शिव शीघ्र ही अपनी कृपा आप पर बरसाने वाले है।

PT

इस मंदिर में भगवान शिव के अंगूठे की होती है पूजा, मंदिर के गर्भ गृह में बनी है ब्रह्म खाई

बिहार के नदियों में पानी की जगह दिख रहे हैं रेत, जिससे खेती और पशुपालन में आ रही है बाधा

भारत का सबसे महंगा आम, पूरे देश में केवल 3 ही पेड़ हैं मौजूद

भारत की पहली महिला पहलवान, जिन्होंने पुरुषों से भी किया मुकाबला

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने पति के मौत के बाद अकेले ही संभाला सब