देश के 15 प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दर्शाता है प्रधानमंत्री संग्रहालय IANS
राष्ट्रीय

देश के 15 प्रधानमंत्रियों के कार्यों को दर्शाता है प्रधानमंत्री संग्रहालय

भारत के युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने के साथ-साथ भारत के संविधान और भारत के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों और विकास को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय का निर्माण कराया गया है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

भारत के युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने के साथ-साथ भारत के संविधान और भारत के सभी प्रधानमंत्रियों द्वारा किए गए कार्यों और विकास को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय का निर्माण कराया गया है।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह संग्रहालय युवाओं बच्चों माता-पिता बुजुर्गों सभी के लिए एक ऐसी जगह है जहां पर जाकर हम अपने भारत को आजादी के पहले से लेकर अब तक जान सकेंगे। इस संग्रहालय में 15 प्रधानमंत्रियों की अलग-अलग गैलरी बनाई गई है। इसके साथ-साथ इसमें कुल 43 गैलरी बनाई गई है। इसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, लाइट एंड साउंड शो, होलोग्राम्स, वर्चुअल रियलिटी, मल्टी टच, मल्टीमीडिया, इंटरएक्टिव बॉक्स, कंप्यूटराइज्ड स्क्रीन, स्मार्टफोन एप्लीकेशन समेत बहुत सारी चीजों का प्रयोग किया गया है।

इस संग्रहालय में इतिहास और कला का सही मेल है जिसमें इमर्सिव डिजिटल तकनीक प्रधानमंत्रियों के शब्दों और जीवन को जीवंत करती हैं। 14 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक तथ्यों को देखने के लिए इस संग्रहालय का अनावरण किया था।

इस संग्रहालय में अतीत को फिर से देखने, भविष्य में झांकने और देश के पिछड़े नेताओं द्वारा राष्ट्र को कैसे आकार दिया गया था, यह जानने के बहुत अच्छे साधन मौजूद हैं। इस संग्रहालय में प्रवेश करते ही हवा में घूमता हुआ 3डी प्रिंटेड राष्ट्रीय प्रतीक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

(आईएएनएस/AV)

22 नवंबर का इतिहास: डायना हेडेन का मिस वर्ल्ड बनने से लेकर मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन तक जानें क्या है ख़ास!

हरियाणा ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से नाखुश भाई ने की बहन की हत्या !

नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली; सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री

मैक्सिको की फातिमा बॉश बनी मिस यूनिवर्स 2025, विवाद से भी रहा नाता

केसरिया का प्रसिद्ध स्तूप: लिच्छवी राजवंश और बुद्ध के उपदेश की कहानी