Chaitra Purnima 2024 : ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस शुभ समय पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करते हैं उन्हें मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। (Wikimedia Commons) 
धर्म

जीवन में आ रही समस्याओं का होगा हल, चैत्र पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम

यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस शुभ समय पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करते हैं उन्हें मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। लोग इसे चैती पूनम के नाम से भी जानते हैं।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Chaitra Purnima 2024 : चैत्र पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस शुभ समय पर भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा करते हैं उन्हें मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। लोग इसे चैती पूनम के नाम से भी जानते हैं। इस साल चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है जो भक्त लंबे समय से किसी समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें इस दिन का उपवास अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन के नियमों का पालन करना चाहिए।

क्या है शुभ मुहूर्त

इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा 23 अप्रैल सुबह 03 बजकर 25 मिनट पर शुरु होगी तथा इसका समापन अगले दिन 24 अप्रैल सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए चैत्र पूर्णिमा का व्रत 23 अप्रैल को रखा जाएगा। ऐसे में अगर आप किसी भी प्रकार की विशेष पूजा करना चाहते हैं, तो 23 अप्रैल को ही करें।

इस तिथि पर चंद्र मंत्र जाप करने से मानसिक तनाव दूर करने में मदद मिलती है। (Wikimedia Commons)

चैत्र पूर्णिमा पर करें ये काम

इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इसके साथ ही इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस तिथि पर चंद्र मंत्र जाप करने से मानसिक तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इसके बाद घर पर खीर बनाकर चंद्रमा के नीचे रखकर खाना चाहिए। इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन गंगा नदी में पवित्र स्नान करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए।

चैत्र पूर्णिमा पर न करें ये काम

पूर्णिमा के शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन न खाएं। इस शुभ दिन पर शराब का सेवन करने से बचें।इस दिन अपने बाल और नाखून न काटें। पूर्णिमा के दिन अपने जीवनसाथी के साथ वाद- विवाद करने से बचें। इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है। इस दिन मां का अपमान करने से जीवन में अशुभता आती है।

जब न थे डॉक्टर या हॉस्पिटल, तब कैसे हुई थी प्लास्टिक सर्जरी?

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!