दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार (IANS)

 

दिल्ली नगर निगम

दिल्ली

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा जिन्हें कूड़े के पहाड़ को हटाने की जिम्मेदारी दी, वो खुद कूड़ा निकले

अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (Delhi Nagar Nigam) के इतिहास में इस प्रकार की घटना कभी नहीं हुई थी।

Author : न्यूज़ग्राम डेस्क

दिल्ली (Delhi) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम में मेयर, डिप्टी मेयर, स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव तथा चुनाव पूर्व भाजपा (BJP) तथा आम आदमी पार्टी (Aam aadmi party) के पार्षदों द्वारा शपथ ग्रहण के दौरान सदन के अंदर जो हाथापाई की स्थिति पैदा की गई, उस पर गहरा असंतोष जताते हुए, कहा कि सदन में जिस प्रकार का दृश्य देखने को मिला वह बेहद शर्मनाक था।

आगे अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (Delhi Nagar Nigam) के इतिहास में इस प्रकार की घटना कभी नहीं हुई थी। दिल्ली शर्मिंदा है, उन्होंने कहा कि जिन्हें कूडे के पहाड़ को हटाने की जिम्मेदारी दी, वो खुद कूड़ा निकले। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पार्षदों को भाजपा, आम आदमी पार्टी ने एक स्क्रिप्ट के तहत भेजा था। जो सदन में नजर आया।

अनिल कुमार (Anil Kumar) ने कांग्रेस पार्षदों द्वारा मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बारे में कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ही एक मात्र विपक्ष है। बाकी की दो पार्टियां अलग-अलग स्तर पर सत्ता में है। जिस तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अवहेलना कर मेयर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हम उसका विरोध करते हैं।

अंत में अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा भाजपा दोनों संघ की विचारधारा वाली पार्टियां हैं। ऐसे में कांग्रेस किसी भी कीमत पर संघी शक्तियों का समर्थन नहीं कर सकती।

आईएएनएस/PT

नागालैंड: अंगामी ट्राइब के कार्यक्रम में सिंधिया का अनोखा अंदाज, पारंपरिक धुनों पर डांस करते नजर आए

7 दिसंबर का इतिहास: कश्मीर में हिंसा से लेकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस तक जानें क्या है ख़ास!

केबीसी में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, स्नेह राणा ने अमिताभ से की खास अपील

नोएडा : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में 4 गिरफ्तार

कपिल शर्मा ने खुद को 'इंडियन आइडल का विजेता' किया घोषित, श्रेया घोषाल के साथ गाया 'आंधी' फिल्म का गाना