कानपुर में नाबालिग से हुक्का बार में दुष्कर्म(IANS)

 

कानपुर

उत्तर प्रदेश

कानपुर में नाबालिग से हुक्का बार में दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के कानपुर(Kanpur) में बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार(Hookah Bar) में एक डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया गया।

न्यूज़ग्राम डेस्क

न्यूज़ग्राम हिंदी: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के कानपुर(Kanpur) में बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार(Hookah Bar) में एक डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया गया। बच्ची के पिता ने तीन नामजद आरोपियों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही के एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया था, जहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो उसका वीडियो बना लिया और उसकी पिटाई कर दी।

मामले की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट व डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर में फूड कैफे के नाम से एक दर्जन से अधिक हुक्का बार चल रहे हैं।

हुक्का बार संचालक अमीर परिवारों की किशोरियों को निजता के नाम पर केबिन मुहैया कराते हैं। एसीपी ने कहा कि हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

--आईएएनएस/VS


जब न थे डॉक्टर या हॉस्पिटल, तब कैसे हुई थी प्लास्टिक सर्जरी?

आमिर की शादी और मियांदाद का छक्का: एक दिन, दो कहानियां !

क्या मध्य पूर्व (Middle East) में छिड़ने वाली है तीसरी बड़ी जंग ?

एक Sparrow Man की कहानी, जिनकी मेहनत से बचा हजारों गोरैयों का परिवार!

भगवान जगन्नाथ का रथ खींचती हैं जो रस्सियाँ, उनके पीछे छिपा है एक आदिवासी समाज!