सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) 
(Wikimedia Commons)
सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) (Wikimedia Commons) 
मनोरंजन

Jubin Nautiyal अपने बाल खुद क्यों काटते हैं?

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

न्यूजग्राम हिंदी: 2014 में आया गाना "एक मुलाकात (Ek Mulakat)" हर किसी की जुबान पर रहता है। इसे सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) ने गाया था और इसी गाने से उन्होंने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम भी रखा था। उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में जन्मे जुबिन एक बहुत बड़ी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। आज के इस लेख हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो आप शायद ही जानते होंगे ।

• शायद यह बात सुनकर आपको थोड़ी हैरानी हो, लेकिन जुबिन कभी भी सैलून नहीं जाते। क्योंकि उन्हें किसी से भी हेयरकट लेना पसंद नहीं है ना ही वह चाहते हैं कि कोई उनके बालों पर एक्सपेरिमेंट करें। इसीलिए वह खुद ही अपने बाल काटते हैं।

• जुबिन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बचपन में बहुत शरारती थे, जिस कारण उन्हें कई बार स्कूल बदलने पड़े। शुरुआत में वह देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी (St. Joseph Academy) में पढ़ते थे।

• अच्छा गाना गाने के साथ साथ जुबिन बंदूक भी अच्छी चला लेते है। वह नेशनल लेवल शूटर (National Level Shooter) रह चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग स्पोर्ट्स स्टार्स (Shooting Sports Star) में भी गिने जाते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग स्पोर्ट्स स्टार्स (Shooting Sports Star) में भी गिने जाते हैं (Wikimedia Commons)

• उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जब भी परेशान होते हैं या उनका मन शांत होता है तो वह पहाड़ों पर जाना पसंद करते हैं। क्योंकि उन्हें पहाड़ों पर सुकून और आराम मिलता हैं। पहाड़ों पर जाकर वह तुरंत बहुत अच्छा महसूस करने लगते हैं। इसीलिए वह हमेशा ही कुछ समय पहाड़ों पर बिताते हैं।

आज अपना जन्मदिन मना रहे जुबिन किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भारत का हर बच्चा और हर जवान उनकी आवाज से वाकिफ है। उनकी आवाज ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।

PT

पीओके का हालात है बेहद खराब, पाकिस्तान आतंकवाद के लिए यहां के लोगों का करता है इस्तेमाल

क्या है ‘गजगाम‍िनी’ वॉक ? अदिति राव के इस वॉक पर मदहोश हुए दर्शक

दमदार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का किया ऐलान

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर जानें, किस प्रकार आसन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए है फायदेमंद

BLP के संजीव कुमार पाण्डेय ने दिया मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार को खुली चुनौती