जानिए धरती के सबसे पुराने रंग के बारे में Wikimedia
Zara Hat Ke

जानिए धरती के सबसे पुराने रंग के बारे में

क्या आपने कभी रंगो के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी की है? सोचिए अगर रंग ना होते तो हमारी जिंदगी कतई बेरंग होती।

न्यूज़ग्राम डेस्क, Poornima Tyagi

धरती पर कई तरह के रंग पाएं जाते हैं और इन रंगों के कारण ही हमारी धरती और हमारी जिंदगी दोनों रंगीन है। क्या आपने कभी रंगो के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी की है? सोचिए अगर रंग ना होते तो हमारी जिंदगी कतई बेरंग होती। आज के इस लेख में हम आपको धरती के सबसे पुराने रंग का नाम और उसके विषय में बहुत सी रोचक बातें बताएंगे।

• वैज्ञानिकों (Scientist) द्वारा की गई खोज में उन्हें सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) के नीचे की चट्टानों में सरंक्षित करीब एक अरब साल पुराने बैक्टीरिया (Bacteria) के जीवाश्म मिले हैं।

• इस स्टडी में यह बात सामने आई है कि यह जीवाश्म चटक गुलाबी (Pink) रंग के थे और यह रंग किसी जीव के द्वारा बनाया गया है यह दुनिया का सबसे पुराना ज्ञात रंग है।

• वही देखा जाए तो एक कला में इस्तेमाल पहला रंग लाल (Red) था। इस रंग का इस्तेमाल गुफा में चित्रित चित्रों को गेरुआ रंग की लकीरों और त्रिकोण बनाने में हुआ था।

• मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भीमबेटका रॉक शेल्टर्स में भी 30 हजार साल पुराने सभी चित्र गेरुआ रंग के ही हैं।

• वहीं स्पेन (Spain) की गुफा अल्टामिरा की दीवारों पर बने 13 हजार साल पुरानी पेंटिंग भी लाल रंग की ही है।

• करीब 17 हजार साल पुरानी गुफा के चित्रों में पीले (Yellow) रंग का इस्तेमाल किया गया है और यह प्राचीन रोम (Rome) और मिस्र (Egypt) में काफी प्रचलित था।

• करीब 6000 साल पहले मिस्र के लोगों ने नीले (Blue) रंग का इस्तेमाल शुरू किया था। उन्होंने कैल्शियम और चूना पत्थर में लैपिस पत्थर को मिलाकर नीला रंग बनाया था।

• इसके बाद मिस्र के निवासियों ने ही नीले रंग को रोम (Rome) और फारस तक पहुंचाया हालांकि यह रंग कई सदियों तक दुर्लभ रहा। यही कारण था कि यह सिर्फ अमीरों का ही रंग माना जाता था।

(PT)

प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर रवाना हुए, जी-20 लीडर्स समिट में लेंगे हिस्सा

पर्दे पर रिलीज हुई '120 बहादुर', फराह खान ने दी एक्टर समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं

नीतीश कुमार 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने के लिए तैयार

अल्सरेटिव कोलाइटिस : पेट की आम समस्याओं में छिपा सच, जानिए आयुर्वेदिक उपाय

"यह कंट्रोल रूम है मेरा," बिग बॉस 19 से निकलने के बाद बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे मृदुल तिवारी