भारतीय लिबरल पार्टी के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। [NewsGram] 
दिल्ली

BLP अध्यक्ष डॉ रायज़ादा ने पूछे अरविंद केजरीवाल से पांच बड़े सवाल

न्यूज़ग्राम डेस्क

भारतीय लिबरल पार्टी के अध्यक्ष, डॉ. मुनीश कुमार रायज़ादा ने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्टीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। कल अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से पांच सवाल पूछे थे जो डॉ. रायज़ादा के अनुसार, उनकी खुद की जवाबदेही से बचने का एक तरीका बताया है। "अरविंद केजरीवाल जो अभी ताजा ताजा तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं, वो खुद जवाबदेही से बचने के लिए दूसरों से सवाल पूछ रहे हैं। वह खुद को अन्ना आंदोलन का 'नायक' कहते हैं और अब खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जवाबदेही से बच रहे हैं। आज मैं भी केजरीवाल से तीन सवाल पूछना चाहता हूँ और मुझे यकीन है कि अन्ना जी के भी यही सवाल होंगे।" , डॉ रायज़ादा ने कहा। 

डॉ. रायज़ादा का पहला सवाल चंदे की पारदर्शिता को लेकर है। उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल अपने खुद के प्लेन में उड़ते हैं और शीश महल में रहते हैं। “उन्होंने ईमानदार लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी को दिए गए चंदे का दुरुपयोग किया है। जनता इसके लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।,” डॉ. रायज़ादा ने कहा। दूसरा सवाल उन्होंने हाईकामांड कल्चर को समाप्त करने के झूठे वादे पर किया है। डॉ रायज़ादा के अनुसार अरविंद केजरीवाल की पूरी राजनीति दिल्ली में स्वराज मॉडल लाने पर आधारित थी। लेकिन आज स्वराज और आंतरिक लोकतंत्र के वादे का क्या हुआ? "अरविंद केजरीवाल को दो कार्यकाल से अधिक समय तक आम आदमी पार्टी के संयोजक बने रहने का कोई हक नहीं है। लेकिन वह केवल सत्ता के भूखे हैं और पार्टी पर कब्ज़ा जमाए हुए हैं," डॉ. रायज़ादा ने कहा। 

तीसरा सवाल आंतरिक लोकपाल के बारे में है।  डॉ. रायज़ादा के अनुसार, जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था और खुद एक पार्टी का एक संस्थापक सदस्य होते हुऐ हम सभी ने पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर आंतरिक लोकपाल लागू करने का फैसला लिया था। लेकिन अरविंद ने कभी इस सिद्धांत का पालन नहीं किया। “हम सभी जानते हैं कि कैसे स्वर्गीय एल रामदास जी, जिन्हें 'आप' का पहला आंतरिक लोकपाल नियुक्त किया गया था उन्हें अरविंद केजरीवाल ने कितने बेशर्मी से हटा दिया। हर ईमानदार वालंटियर्स के साथ अरविंद ने बुरा बर्ताव किया और अपमान सहने पर मजबूर किया। यह उनके भ्रष्ट स्वभाव को दर्शाता है,” डॉ. रायज़ादा ने कहा।

चौथा सवाल डॉ. रायज़ादा ने महिला सुरक्षा के बारे में पूछा। “अरविंद केजरीवाल और उनकी असक्षम सरकार ने महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े वादे किए लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया। देखिए कैसे स्वाति मालीवाल और शाज़िया इल्मी जैसी महिलाएं, जो कभी AAP से जुड़ी थीं, अरविंद केजरीवाल और उनकी गैंग ने बुरा बर्ताव सहने पर उनको मजबूर किया,” डॉ. रायज़ादा ने कहा। पाँचवा सवाल जन लोकपाल बिल के बारे में है। पूरे अन्ना आंदोलन की बुनियाद जन लोकपाल की मांग पर आधारित थी, लेकिन केजरीवाल सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है। “वे जन लोकपाल बिल पर बस बहाने बनाते हैं। धोखा देना और झूठ बोलना उनके (AAP) डीएनए में है,” डॉ. रायज़ादा ने कहा।

BLP दिल्ली राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय लिबरल पार्टी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में तैयारी कर रही है। BLP दिल्ली राज्य में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार हमला करने और सामाजिक न्याय को वास्तविकता में बदलने के लिए कटिबद्ध है। 

Follow BLP On: X (Twitter) : https://x.com/joinblp

BLP अध्यक्ष डॉ. मुनीश रायज़ादा ने दिल्ली के उपराज्यपाल को तिहाड़ जेल में गुंडों के बोलबाले पर लिखा पत्र

राजनीतिक महिषासुरों का वध कौन करेगा?, BLP अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा ने पूछा सवाल

"महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं": बीएलपी अध्यक्ष डॉ.रायज़ादा।

"एक राष्ट्र, एक चुनाव" भारतीय संदर्भ में उपयुक्त नहीं है : बीएलपी अध्यक्ष डॉ. रायज़ादा

अन्ना आंदोलन की हत्या करने वाला और चंदा चोर अरविंद केजरीवाल अब मुख्यमंत्री नहीं है": डॉ रायज़ादा