Island where Airport runway Disappear: बीच पर रनवे होने के बाद भी यहां फ्लाइट्स रोज़ाना उतरती हैं। (Wikimedia Commons)
Island where Airport runway Disappear: बीच पर रनवे होने के बाद भी यहां फ्लाइट्स रोज़ाना उतरती हैं। (Wikimedia Commons) 
सैर-सपाटा

इस अनोखे एयरपोर्ट का रनवे हो जाता है गायब, लेकिन इसके बावजूद भी यहां रोज होती है लैंडिंग

न्यूज़ग्राम डेस्क

इस दुनिया में बहुत सी ऐसी जगहें हैं जो कभी - कभी अपनी खसियत के कारण लोगों को हैरान कर देती है। कुछ जगहों पर बेहतरीन पर्यटन हैं तो कुछ जगहों पर इंसान सिर्फ एडवेंचर के लिए पहुंचना चाहता है। कहीं खूबसूरत बीच हैं तो कहीं गगन चूमते पहाड़।

हालांकि प्राकृतिक परिस्थितियों की वजह से आज भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां लोग आसानी से पहुंच नहीं सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां का रनवे गायब हो जाता है। दरअसल, स्कॉटलैंड के पास एक ऐसा द्वीप है, जहां एक बेहद अजीबोगरीब एयरपोर्ट है। इस एयरपोर्ट की खासियत यह है कि इसका रनवे दिन में कभी भी गायब हो सकता है।

कैसे गायब हो जाता है रनवे

डेली स्टार की रिपोर्ट के आधार पर स्कॉटलैंड के आउटर हर्बाइड्स पर बारा नाम का एक द्वीप है। ये जगह अपनी खूबसूरती और सुंदर बीच के लिए तो प्रसिद्ध है ही इसके अलावा यह बीच एक और खासियत के लिए जानी जाती है। दरअसल यहां पर जो एयरपोर्ट है, उसका रनवे हर दिन गायब हो जाता है और फिर वापस भी आ जाता है। इसके पीछे कोई भयानक रहस्य नहीं है, बल्कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि द्वीप पर फ्लाइट्स के उतरने का रनवे बीच पर ही बना हुआ है। कॉकल स्ट्रैंड में बीच बेस्ड लैंडिंग स्ट्रिप बनी हुई है। प्लेन यहीं पर सीधे उतरती हैं। जब लहरें ज्यादा ऊंची और तेज़ होती हैं, तो पूरा रनवे ही गायब हो जाता है।

ब्रिटिश लोगों के लिए ये पर्यटन का पॉपुलर डेस्टिनेशन है।(Wikimedia Commons)

यहां रोज़ाना लैंड होती हैं फ्लाइट्स

दिलचस्प बात तो है कि बीच पर रनवे होने के बाद भी यहां फ्लाइट्स रोज़ाना उतरती हैं। परन्तु यहां टाइमिंग का खास ख्याल रखना पड़ता है और नीचे तभी उतरना होता है, जब समंदर का पानी वहां नहीं हो। यहां पर इस अलग से एयरपोर्ट के अलावा हरियाली, खूबसूत सफेद रेत और शांत समंदर के किनारे हैं। यही वजह है कि ब्रिटिश लोगों के लिए ये पर्यटन का पॉपुलर डेस्टिनेशन है।

रात में कैसे किया जाता है लैंडिंग ?

उच्च ज्वार के समय ये रनवे समुद्र के नीचे होते हैं और उड़ान के समय को ज्वार के साथ नियमित रूप से पुनर्निर्धारित करना पड़ता है। यदि आपातकालीन स्थिति में रात में लैंडिंग की आवश्यकता होती है, तो रनवे को रोशन करने के लिए वाहन की रोशनी का उपयोग किया जाता है और समुद्र तट पर परावर्तक पट्टियाँ बिछाई जाती हैं, जिससे सफलतापूर्वक लैंडिंग हो पाती है।

भारतीय लिबरल पार्टी ने रिलीज किया ' रिंकिया के पापा ' गाना

इस बादशाह ने शुरू किया चांदी के सिक्कों का चलन, एक सिक्के का वजन था करीब 11.66 ग्राम

कब है कालाष्टमी? तंत्र विद्या सीखने वाले साधकों के लिए यह दिन है बेहद खास

दुनिया का सबसे बड़ा निजी निवास स्थान, गुजरात के बड़ौदा में है स्थित

इस म्यूजियम में है शाहजहां के हस्ताक्षर, मुगल म्यूजियम से बदल कर रखा गया नया नाम