Maijishan Grottoes : इन गुफाओं में 7,200 से अधिक पत्थर की मूर्तियां हैं और 1,000 वर्ग मीटर से अधिक भित्ति चित्र भी शामिल हैं। (Wikimedia Commons) 
सैर-सपाटा

चीन के इन गुफाओं में है 7,200 से अधिक पत्थर की मूर्तियां

गुफाएं मैजी माउंटेन सीनिक रिजर्व क्षेत्र का हिस्सा हैं। इस माउंटेन की ऊंचाई 142 मीटर ऊंचे है और इसकी चोटी देखने में गेहूं के ढेर की भाती दिखती है, इसलिए इसे ‘व्हीटस्टैक माउंटेन’ भी कहा जाता है।

न्यूज़ग्राम डेस्क

Maijishan Grottoes : मैजिशान पर्वत को अपनी अनोखी गुफाओं, उत्कृष्ट मिट्टी की मूर्तियों, विलासितापूर्ण वनस्पतियों, सभी प्रकार के भूविज्ञान और भू-आकृतियों, पर्वत चोटियों के कारण राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की पहली सूची में रखा गया है। इसका मुख्य क्षेत्र 142 वर्ग किमी है। मैजिशान ग्रोटो चीन के गांसु प्रांत के तियानशुई सिटी में मैजिशान पर्वत में 194 गुफाओं की एक श्रंखला है जो 1600 साल से भी अधिक पुरानी बताई जाती हैं।ये गुफाएं देखने में बेहद अद्भुत हैं। इन गुफाओं में 7,200 से अधिक पत्थर की मूर्तियां हैं और 1,000 वर्ग मीटर से अधिक भित्ति चित्र भी शामिल हैं।

कुल मिलाकर कहें तो इस विशाल पर्वत में कमाल की कारीगरी की गई है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इन गुफाओं में बौद्ध संस्कृति और कला का अद्भुज नजारा देखने को मिलता है साथ ही गुफाओं के चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता भी मनमोहक है, इसलिए ये गुफाएं देखने लायक हैं। सोशल मीडिया पर अब यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं।

इसी माउंटने में चट्टानों को काटकर ये 194 अद्भुत गुफाएं बनाई गई हैं। (Wikimedia Commons)

कैसा दिखाई देता है ?

गुफाएं मैजी माउंटेन सीनिक रिजर्व क्षेत्र का हिस्सा हैं। इस माउंटेन की ऊंचाई 142 मीटर ऊंचे है और जिसकी चोटी देखने में गेहूं के ढेर की भाती दिखती है, इसलिए इसे ‘व्हीटस्टैक माउंटेन’ भी कहा जाता है। इसी माउंटने में चट्टानों को काटकर ये 194 अद्भुत गुफाएं बनाई गई हैं, जो मैजी पर्वत के आधार से लगभग 70-80 मीटर की दूरी पर हैं। इन गुफाओं को देखकर आपके मन में जरुर प्रश्न आएगा कि आखिर कैसे इनको इतनी ऊंचे पर्वत पर बनाया गया होगा।

इन गुफाओं में बौद्ध संस्कृति और कला का अद्भुज नजारा देखने को मिलता है साथ ही गुफाओं के चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता भी मनमोहक है। (Wikimedia Commons)

कब बनी थीं ये गुफाएं ?

इन गुफाओं का निर्माण 384-417 ईस्वी में हुआ था और इनका निर्माण 12 राजवंशों के दौरान हुआ था। गुफाओं की खुदाई 1,600 साल से भी पहले उत्तरी और दक्षिणी राजवंश काल के दौरान शुरू हुई थी। मैजिशान ग्रोटो सिल्क रोड के प्रसिद्ध ग्रोटो में से एक है। इसे युंगांग ग्रोटो, लॉन्गमेन ग्रोटो और मोगाओ ग्रोटो के साथ चीन के चार प्रमुख ग्रोटो में से एक माना जाता है।

2025 की शुरूआत से चीन में एक्सप्रेस डिलीवरी की मात्रा 150 अरब से अधिक पहुंची

निया शर्मा ने शेयर किया अपना मॉर्निंग रूटीन, खुद एक्ट्रेस की बाहर आई 'आत्मा"!

Bollywood Films Based on Books: किताबों से निकली बॉलीवुड की खूबसूरत कहानियां

15 रानियाँ, 30 बच्चे और अरबों की दौलत - एस्वातिनी के राजा की शाही ज़िंदगी के पीछे छिपी भूखी प्रजा की सच्चाई

रक्षक बना भक्षक: गुरुग्राम पुलिस कांस्टेबल ने 50 वर्षीय महिला का किया पीछा